{"_id":"5c7c0753bdec222817470d8a","slug":"61551632211-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां के साथ रह रही विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां के साथ रह रही विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
विज्ञापन
लधुपुरा स्थित डूडा कालोनी में अपनी मां के साथ रह रही एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाद के चलते विवाहिता अपने पति से अलग रह रही थी। परिजनों का आरोप है कि ससुरालीजनों ने आकर उसे मारकर फांसी पर लटका दिया।
पूजा (27) वर्ष पत्नी मंजीत कुमार निवासी अहीरटोला वर्तमान निवासी डूडा कालोनी लधुपुरा में अपने मां के साथ रह रही थी। उसका विवाह सात वर्ष पूर्व लखना निवासी चंद्रभान के पुत्र मंजीत से हुआ था। शादी के कुछ समय बाद ही पति पत्नी में विवाद हो गया। इसके बाद से वह अपनी मां के पास आकर रहने लगी।
रविवार दोपहर करीब एक बजे पूजा का शव कमरे में फांसी पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। उधर, मृतका के परिजनों का आरोप है कि पूजा जब घर में अकेली थी। तभी उसके ससुरालियों ने आकर मार डाला और फांसी पर लटका दिया। ब्यूरो