फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   संयुक्त चेकिंग अभियान में 22 वाहन हुए सीज

संयुक्त चेकिंग अभियान में 22 वाहन हुए सीज

Sun, 17 Mar 2019 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
संयुक्त चेकिंग अभियान में 22 वाहन हुए सीज
इटावा। एसएसपी संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत उप संभागीय परिवहन विभाग व बढ़पुरा थाना पुलिस ने शनिवार की रात को उदी चौकी के पास चेकिंग अभियान चलाया। इसके अंतर्गत ओवरलोडिंग व बिना कागजात के 22 वाहनों को सीज किया गया। चेकिंग अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप रहा।
विज्ञापन


शनिवार की रात को उप संभागीय परिवहन विभाग के यात्री कर अधिकारी एके जैसल एसओ बढ़पुरा जितेंद्र सिंह व उदी चौकी प्रभारी सतीश राठौर ने अपने हमराह फोर्स के साथ ओवर लोडिंग व अवैध रूप से सामान की तस्करी करने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। भिंड की ओर से व इटावा की ओर से आने वाले वाहनों को चेक किया गया। चेकिंग के दौरान गिट्टी व मौरंग की ओवरलोडिंग करते 17 ट्रकों को पकड़ा गया।
विज्ञापन


आवश्यक जांच-पड़ताल के बाद ट्रक सीज कर दिए गए। इसके अलावा कारों को भी चेक किया गया। इसमें पांच कार के चालकों के पास गाड़ी के कागजात न पाए जाने व काली फिल्म लगी होने पर उन्हें भी सीज कर दिया। चेकिंग अभियान की जानकारी होने पर वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। चेकिंग की जानकारी मिलने पर बहुत से चालकों ने अपने वाहनों को भिंड की सीमा में ही खड़ा कर लिया। चौकी प्रभारी सतीश राठौर ने बताया कि चेकिंग में 17 ओवरलोड ट्रक और कागजात न पाए जाने व काली फिल्म लगी होने पर पांच कारें सीज की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed