{"_id":"598c974c4f1c1bed128b456f","slug":"51502385996-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती महिला को जिंदा जलाने का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गर्भवती महिला को जिंदा जलाने का प्रयास
Updated Thu, 10 Aug 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसरेहर। चौबिया थानाक्षेत्र के गांव डबहा में दहेज की मांग पूरी न होने पर दहेज लोभियों ने गर्भवती पर मिट्टी का तेल डालकर जलाने का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर गांव के लोग पहुंचे और आग बुझाई। लेकिन महिला गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। उसे उपचार के लिए पीजीआई में भर्ती कराया गया है। महिला के भाई ने थाने में ससुर व ननद के खिलाफ तहरीर दी है।
गांव निवासी सुखवीर सिंह ट्रक चालक हैं। उसकी पत्नी नीतू अपने ससुर न ननद के साथ ही ससुराल में रहती है। ससुर उससे प्लाट लेने के लिए मायके से पांच लाख रुपया लाने का दबाव बना रहे थे, लेकिन नीतू ने रुपये लाने से मना कर दिया था। इससे नाराज ससुर ने अपनी पुत्री के साथ मिलकर गुरुवार को नीतू पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी।
जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। गांव वालों की सूचना पर उसके मायके के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। घायल महिला के भाई आदेश कुमार पुत्र हाकिम सिंह निवासी पिलखर थाना इकदिल ने बताया कि उसका बहनोई ट्रक लेकर बाहर गया था, तभी ससुर व ननद ने मिलकर उसकी बहन पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी।
विज्ञापन
जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। आरोप है कि पांच लाख रुपये न देने पर ससुरालीजनों ने ऐसा कदम उठाया है। उसने बताया कि उसकी बहन इस समय गर्भवती है। उसका उपचार पीजीआई में चल रहा है। एसओ इंद्रपाल सरोज ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
-चीख सुनकर पहुंचने पड़ोसियों ने बुझाई आग, भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो