फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   50 tortoise found from kabadi

कबाड़ी के पास मिले 50 कछुए

Mon, 13 Jun 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Mon, 13 Jun 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
50 tortoise found from kabadi
जसवंतनगर थाने में कछुओं को दिखाता वनकर्मी। - फोटो : अमर उजाला

कस्बे में एक कबाड़ी के कब्जे से 50 दुर्लभ किस्म के कछुए बरामद किए गए हैं। इस मामले में कबाड़ी को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


सोमवार अपराह्न 3 बजे जीजीआईसी रोड पर एक कुख्यात कबाड़ी के यहां क्राइम ब्रांच और वन विभाग बसरेहर रेंज की टीमों ने संयुक्त रूप से छापा मारा। वहां बोरों में कछुओं को भरते कबाड़ी को रंगे हाथ पकड़ लिया। उसके कब्जे से 50 कछुए बरामद हुए। वन विभाग के दरोगा विवेकानंद दुबे के अनुसार पकड़े गए कछुए अत्यंत दुर्लभ किस्म के हैं। कछुओं को जीओलेमाइस हेमेलटोनी के नाम से जाना जाता है। ये कछुए तस्करी के लिए जे जाए जा रहे थे।
विज्ञापन

गिरफ्तार कबाड़ी शांती प्रसाद गिहार पुत्र मुंशीलाल निवासी राम लीला की मड़ैया को कछुओं का कुख्यात तस्कर माना जाता है। पहले भी कछुओं, कछुओं की चिप्स पकडे़ जाने के मामले में नामजद हुआ था। क्राइम ब्रांच प्रभारी अजहर हुसैन ने बताया कि यहां से इन कछुओं को बंगाल भेजा जाता है।  जहां कछुओं की कीमत 5 हजार से 8 हजार के बीच बसूलते हैं। पुलिस ने यह मामला धारा 9, 39 एवं 51 भारतीय वन्य जन्तु संरक्षण अधिनियम के तहत दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed