{"_id":"5ca6474abdec22144b7f0440","slug":"41554401098-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फ बेचने वाले ने किया बच्चे को गायब करने का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बर्फ बेचने वाले ने किया बच्चे को गायब करने का प्रयास
विज्ञापन
इटावा। बसरेहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव मोहब्बतपुर में बर्फ बेचने आया व्यक्ति एक सात साल के बच्चे को बहला फुसलाकर साथ ले गया। रास्ते में बालक के रोने पर एक व्यक्ति ने टोका तो बर्फ बेचने वाला भाग निकला। बाद में उस व्यक्ति ने बच्चे का नाम पता पूछकर उसे घर पहुंचाया।
क्षेत्र के गांव मोहब्बतपुर गांव में एक व्यक्ति साइकिल से बर्फ बेचने के लिए आया था। वहां पर गांव के नरेंद्र राजपूत का सात वर्षीय पुत्र लकी खेल रहा था। उसने लकी को बर्फ खिलाई और बहला फुसलाकर साइकिल पर बैठाकर साथ ले गया। बर्फ वाला बच्चे को लेकर तुरैया पुल के पास पहुंचा तो उधर से गुजर रहे राम लखन त्रिपाठी निवासी रौरा को देखकर लकी रोने लगा । लकी के रोने पर बर्फवाला भाग निकला। राम लखन ने बच्चे से पूछताछ की तो उसने पूरी बताई । बाद में उन्होंने लकी के परिजनों को सूचना दी। बच्चे के मिलने की सूचना मिलने पर वे मौके पर पहुंचे और बच्चे को लेकर आए। बच्चे के मिलने पर परिवार के लोगों ने राहत की सांस ली। नरेंद्र राजपूत ने बताया कि वह इसकी तहरीर थाने में देंगे।