{"_id":"5c32436bbdec2256bd3cfbbd","slug":"41546797931-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के विवाद में चले लाठी-डंडे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन के विवाद में चले लाठी-डंडे
विज्ञापन
इटावा। थाना बकेवर क्षेत्र के ग्राम कुड़रिया में जगह के विवाद को लेकर नामजद पिता-पुत्र ने एक व्यक्ति को लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया।
ग्राम कुड़रिया निवासी विश्वनाथ पुत्र जगत सिंह ने थाने में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि वह घर बाहर बैठा था। तभी पड़ोस के ही राजू उर्फ जयपाल पुत्र मुलायम सिंह व बिट्टू पुत्र जयपालसिंह हाथों में लाठी डंडों से लैस होकर दरवाजे पर आकर गाली गलौज करने लगा। ये लोग जमीन खाली कराने की बात कह रहे थे, मना करने पर मारपीट की।
इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी चीख पुकार सुनकर पास पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचते कि हमलावर गाली गलौज करते हुए भाग गए। पुलिस ने घायल व्यक्ति के प्रार्थना पत्र पर मामला दर्ज की है। ब्यूरो