फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   सीआरपीएफ जवान के घर के ताले तोड़कर जेबर नकदी चोरी

सीआरपीएफ जवान के घर के ताले तोड़कर जेबर नकदी चोरी

Sat, 14 Oct 2017 11:11 PM IST
Updated Sat, 14 Oct 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
सीआरपीएफ जवान के घर के ताले तोड़कर जेबर नकदी चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भरथना।
नगर के मोहल्ला ब्रह्मनगर में शुक्रवार रात सीआरपीएफ जवान के बंद मकान के सात ताले तोड़कर चोर लाखों रुपये के जेवर-नकदी चोरी कर ले गए। सुबह होने पर पड़ोसियों ने गेट का ताला टूटा देखा तो परिजनों को सूचना दी। पीड़िता ने चोरी की तहरीर पुलिस को दी है।

रमायन गांव के मूल निवासी राजेश कुमार दुबे के पुत्र मनीष दुबे सीआरपीएफ लखनऊ में तैनात हैं। मनीष की पत्नी रूबी बच्चों के साथ ब्रह्मनगर मोहल्ले में रहती हैं। दो-तीन दिन पहले मनीष की मां मुन्नी देवी के हाथ में चोट लग गई थी। इसलिए शुक्रवार शाम को रूबी बच्चों को लेकर रमायन गांव चली गई। रात में करीब 8 बजे मनीष का छोटा पुत्र मंयक घर को देखने के लिए आया था। ताले लगे हुए थे। रात में किसी समय चोरों ने घर के दरवाजे एवं कमरों के ताले तोड़ दिए। बक्शों एवं अलमारी को तोड़कर उसमें रखा 20 ग्राम का एक सोने का हार , 15 ग्राम के कानों के झाले, दो तोले की सोने की चार चूड़ियां, सोने की छह अंगूठी, चार जोड़ी चांदी की पायल के साथ 12 हजार रुपये नगद भी चोर ले गए। सुबह पड़ोसियों ने घर के ताले टूटे देखे तो परिजनों का सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन


- सीआरपीएफ जवान के घर से जेवर-नकदी चोरी
- ब्रह्म नगर मोहल्ला में हुई चोरी की वारदात
- परिजन गांव गए थे, मकान में ताला लगा था
- पीड़िता ने चोरी की तहरीर पुुलिस को दी















































फोटो नंबर 08 एवं 09- मोहल्ला ब्रह्मनगर में चोरी के बाद बिखरे पड़े सामान को देखती रूबी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed