फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   बाइक सवारों ने प्रधान पुत्र को गोली मारकर घायल किया

बाइक सवारों ने प्रधान पुत्र को गोली मारकर घायल किया

Sat, 07 Oct 2017 09:59 PM IST
Updated Sat, 07 Oct 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
बाइक सवारों ने प्रधान पुत्र को गोली मारकर घायल किया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उदी। बढ़पुरा थाना क्षेत्र के उदी चकरनगर रोड पर रहने वाले कामेत ग्राम प्रधान के पुत्र को शुक्रवार की रात को गोली मार दी गई। गोली उसके पैर में लगी जिससे वह घायल हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार हमलावर भाग निकले। जानकारी होने के बाद परिजन व आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घायल को जिला अस्पताल लाया गया। इसके बाद उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई गई है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

क्षेत्र के गांव कामेत की प्रधान गीता देवी पत्नी राजेश सिंह अपने परिवार के साथ उदी मोड़ पर रहती है। उनका पुत्र विपिन सिंह शुक्रवार को अपने दोस्त विमलेंद्र कें साथ क्षेत्र में दावत में गया था। रात करीब साढे़ नौ बजे वह अपनी कार से घर लौटा। उसने अपने दरवाजे पर अपनी कार को रोका और उससे उतरने लगा तभी वहां पहले से घात लगाकर बैठे दो लोगों ने कार से उतरते समय विपिन सिंह को गोली मार दी। गोली उसके पैर में जा लगी जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोग बाहर निकले और विपिन को घायलावस्था में पड़ा देख उसे जिला अस्पताल लाए। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई रेफर कर दिया। विपिन के पिता राजेश ने बताया कि उसके पुत्र को पुरानी रंजिश को लकर गोली मारी गई है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पूर्व नगला गौर निवासी राहुल विधौलिया पुत्र ओम प्रकाश व मोनू उर्फ बजरंगी पुत्र राम सजीवन तोमर ने उसके साथ मारपीट की थी। इसकी रिपोर्ट उसने दर्ज कराई थी। इसी बात को लेकर दोनों विपिन से रंजिश मानते थे। इसी रंजिश के कारण दोनों ने विपिन को गोली मार दी। राजेश सिंह की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एसओ बढ़पुरा सुशील कुमार योगी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


- बाइक सवारों ने प्रधान के बेटे को मारी गोली, घायल
- दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, पहले भी कर चुके हैंमारपीट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed