{"_id":"5c8402bebdec2213f932e438","slug":"21552155326-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूने मकान के ताले तोडकर चोरों ने एक लाख का माल उडाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सूने मकान के ताले तोडकर चोरों ने एक लाख का माल उडाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला प्रभू का अड्डा में शुक्रवार रात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाया। मकान के ताले तोड़कर मकान में प्रवेश किया और कमरों में रखे बक्सों व अलमारी का लॉक तोड़कर जेवर नगदी के अलावा अन्य सामान चुरा ले गए। शनिवार की सुबह जब मोहल्ले के लोगों ने मकान के ताले टूटे देखे तो गृहस्वामी को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे। चोर करीब डेढ़ लाख का सामान चुरा ले गए। घटना की तहरीर थाने में दी गई है।
क्षेत्र के मोहल्ला प्रभू का अड्डा निवासी राम देवी पत्नी स्व. सुनील कुमार अपने परिवार के साथ रहती है। शुक्रवार को वह अपने मकान में ताला लगाकर परिवार के साथ अपने ससुर राम किशन के घर नहर कालोनी थाना सिविल लाइन गई थी। रात में चोरों ने मकान को सूना देखा तो अपना निशाना बनाया। चोरों ने मुख्य गेट के ताले तोड़कर मकान में प्रवेश किया और कमरों के ताले तोड़कर उसमें रखे बक्सों व अलमारी के लॉक तोड़ दिए। चोर अलमारी में रखे जेवर नगदी के अलावा अन्य सामान चुरा ले गए। सुबह चोरी की जानकारी मिलने पर रामदेवी घर पहुंची तो सारा सामान गायब था। उन्होंने बताया कि चोर उनके घर से बीस हजार रुपये नगद, मंगलसूत्र, झुमकी, पायलों के अलावा अन्य सामान चुरा ले गए। जिसकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए है। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
सूने मकान के ताले तोड़कर चोरों ने डेढ़ लाख का माल उड़ाया
घटना की तहरीर थाने में दी गई है