फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   मजदूरों को बदमाशों ने मारपीट कर लूटा

मजदूरों को बदमाशों ने मारपीट कर लूटा

Mon, 09 Oct 2017 10:07 PM IST
Updated Mon, 09 Oct 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
मजदूरों को बदमाशों ने मारपीट कर लूटा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बसरेहर।
चौबिया थाना क्षेत्र के चौपुला के पास एक्सप्रेस-वे पर काम करने आए मजदूरों को तीन बदमाशों ने पीट कर लूट लिया। बदमाश उनके पास से नकदी लूट ले गए। अन्य मजदूरों ने शोर मचाया तो बदमाश भाग निकले। पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों को तलाश किया लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। भागते समय बदमाशों की चप्पल वहीं पर छूट गई। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।

महोबा जिले के खरेला गांव निवासी सुखलाल अपने गांव के अन्य साथियों के साथ मजदूरी करने के लिए आए थे। रविवार शाम को मजदूरी करने के बाद सभी वहीं पुलिया के नीचे सो रहे थे। तभी तीन बदमाश उनके पास पहुंचे और सो रहे सुखलाल के साथ मारपीट कर दी। मारपीट के बाद एक बदमाश ने उनकी जेब में पडे़ 5130 रुपये निकाल लिए। सुखलाल ने शोर मचाया तो उसके अन्य साथी भी जग गए। साथियों ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया तो बदमाश भाग निकले। मजदूरों ने यूपी-100 को सूचना दी। यूपी-100 की टीम के अलावा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों को तलाश किया लेकिन उनका सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन


- मजदूरों को बदमाशों ने पीट कर लूटा
- चौपुला के पास एक्सप्रेस-वे पास हुई वारदात
- पुलिया के नीचे सो रहे थे मजदूर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed