फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   बाइक सवार लुटेरों ने तमंचे की नोंक पर भाई-बहन से की लूटपाट

बाइक सवार लुटेरों ने तमंचे की नोंक पर भाई-बहन से की लूटपाट

Thu, 17 Aug 2017 11:35 PM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
बाइक सवार लुटेरों ने तमंचे की नोंक पर भाई-बहन से की लूटपाट
बाइक सवार लुटेरों ने भाई-बहन को लूटा
विज्ञापन


ऊसराहार। किशनी-बिधूना मार्ग पर बाइक सवार लुटेरों ने गुरुवार दोपहर तमंचे की नोंक पर भाई-बहन को लूट लिया। मौके पर पहुंची इटावा और मैनपुरी जनपद की पुलिस के बीच सीमा विवाद हो गया। बाद में ऊसराहार थाने में मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस ने लुटेरों की तलाश की बात कही है।

मैनपुरी जनपद के नगला केवल निवासी शिवम अवस्थी ने बताया कि वह अपनी बहन कल्पना को ससुराल घसारा अछल्दा से लेकर अपने घर जा रहा था। जैसे ही वह किशनी-बिधूना मार्ग से बैरागपुरा खड़ंजा मार्ग पर पहुंचा, तभी पीछे से आए एक बाइक पर सवार तीन लुटेरों ने तमंचे की नोंक पर उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने उसकी जेब में रखे साढे़ ग्यारह हजार रुपये एवं बहन से सोने की अंगूठी, मंगलसूत्र, बृजबाला एवं जंजीर लूट ली।
विज्ञापन


घटना की सूचना पर ऊसराहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन घटनास्थल मैनपुरी का बताया। सूचना पर मैनपुरी के किशनी थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लेकिन किशनी पुलिस ने मामला अपने यहां का न बताते हुए मुकद्दमा लिखने से मना कर दिया। आखिर में ऊसराहार पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। थानाध्यक्ष देवप्रकाश रावत ने बताया कि घटनास्थल को किशनी पुलिस ने अपने क्षेत्र में मानने से मना कर दिया। लेकिन पीड़ित की मदद के लिए उन्होंने अपने थाने में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- तमंचा दिखाकर युवक से नगदी व युवती से जेवर ले गए
- सीमा विवाद में उलझी पुलिस, ऊसराहार थानाध्यक्ष ने दर्ज किया मामला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed