{"_id":"5c169067bdec2253e5047945","slug":"201544982631-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकिंग के दौरान पांच ट्रक ओवर लोडिंग करते पकड़े गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चेकिंग के दौरान पांच ट्रक ओवर लोडिंग करते पकड़े गए
Updated Sun, 16 Dec 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
इटावा। परिवहन विभाग व पुलिस ने क्षमता से अधिक माल ले जाने में पांच ट्रकों को पकड़ा है। इन ट्रकों को सीज करने के साथ उनके चालकों के खिलाफ सिविल लाइन व सहसों थाने में लोक संपत्ति निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई है।
शनिवार को एआरटीओ सौरभ कुमार व यात्री कर अधिकारी अरविंद कुमार जैसल ने सहसो के पास से एक ट्रक व सिविल लाइन थाना क्षेत्र से चार ट्रकों को ओवरलोडिंग में पकड़ कर सीज करते हुए मामला दर्ज कराया है। सहसो व सिविल लाइन थाना पुलिस ने ट्रक चालक नाहर सिंह पुत्र शैतान सिंह निवासी अड्डा मेहराव खां, थाना फ्रेंड्स कालोनी, अंजेश कुमार पुत्र हरी दत्त निवासी पक्का बाग कोतवाली, राजेंद्र पुत्र राम सिंह निवासी संकट मोचन नगर, ग्वालियर , प्रदीप कुमार पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी उदी, बढ़पुरा व हरेंद्र पुत्र नत्थू सिंह निवासी रचना नगर कोतवाली ग्वालियर के खिलाफ क्षमता से अधिक माल लादने पर लोक संपत्ति निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।