फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   सूने मकान के ताले तोडकर चोरों ने लाखों का माल पार किया

सूने मकान के ताले तोडकर चोरों ने लाखों का माल पार किया

Mon, 18 Dec 2017 10:17 PM IST
Updated Mon, 18 Dec 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
सूने मकान के ताले तोडकर चोरों ने लाखों का माल पार किया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चौखर कुंआ में चोरों ने बंद मकान के ताले तोड़ कर जेवर-नकदी के अलावा अन्य सामान चुरा ले गए। चोर इतने शातिर थे कि उन्होंने चोरी करने के बाद ताले भी बदल दिए। घटना की जानकारी सोमवार को तब हुई जब मकान मालिक परिवार के साथ घर लौटे। ताले खोलने पर नहीं खुले तो उन्हें शक हुआ। उन्होंने गेट से झांका तो कमरे का ताला खुला था। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस की मौजूदगी में ताले तोड़े गए। पीड़ित ने बताया कि चोर उनके घर से करीब नौ लाख का सामान चुरा ले गए। घटना की तहरीर थाने में दी गई है।

मोहल्ला चौखर कुंआ निवासी मोहम्मद अनीश का पुत्र अल्तमश पूना में नौकरी करता है। वह परिवार को करीब आठ महीने पहले अपने साथ ले गया था। मकान में ताला लगा था। तभी चोरों ने उसके मकान को अपना निशाना बनाया। चोरों ने मुख्य गेट के ताले तोड़कर उसके मकान में प्रवेश किया। चोरों ने कमरों के ताले तोड़ दिए और कमरों में रखी अलमारी का लॉक तोड़ कर उसमें रखे जेवर-नकदी व अन्य सामान चुरा ले गए। पड़ोस में रहने वाले लोगों को चोरों की भनक नहीं लग सकी। इतना ही नहीं चोरों ने मुख्य गेट का ताला भी बदल दिया। रविवार को अनीश के भाई मोहम्मद यूनुश की मौत हो गई थी। मौत की सूचना मिलने के बाद वह परिवार के साथ सोमवार को इटावा आए। वह अपने घर पर पहुंचे और ताला खोलने लगे तो उसमें चाबी नहीं लग रही थी। उन्होंने मकान के अंदर झांक कर देखा तो कमरे का ताला खुला था। चोरी की आशंका पर उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और ताला तुड़वाकर अंदर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। अनीश ने बताया कि चोर घर से करीब नौ लाख के जेवर व नकदी चुरा ले गए। उन्होंने बताया कि बेटी की शादी के लिए सामान के अलावा जेवर भी खरीदकर रखे थे। जिसे चोर ले गए। चोर कमरे में रखे फ्रिज के अलावा वॉश्ंिाग मशीन भी ले गए। उनका कहना था चोर उनकी बहू के चार लाख के जेवर व पत्नी के दो लाख के व पुत्री के लिए रखे दो लाख के जेवर ले गए। इसके अलावा नकदी सहित करीब एक लाख का सामान भी चोरी कर ले गए। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


- बंद मकान से जेवर-नकदी सहित नौ लाख की चोरी
- मोहल्ला चौखर कुंआ में हुई वारदात, गृहस्वामी आठ महीने पहले पुत्र के पास पूना गया था
- भाई की मौत की सूचना पर लौटा तो हुई जानकारी





































































































































































































































फोटो नबर 14 एवं 15 एवं 16 - शहर के मोहल्ला चौखर कुंआ में सामान को देखते गृहस्वामी मो अनीस एवं टूटे पड़े ताले
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed