फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   2 lac rupee theft in retired cop house

रिटायर्ड फौजी के घर दो लाख की चोरी

Fri, 01 Jul 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Fri, 01 Jul 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
2 lac rupee theft in retired cop house
खेतों के बीच झाड़ियों में पड़ी रिटायर्ड फौजी की बंदूक। - फोटो : अमर उजाला

थाना क्षेत्र के ग्राम गधैयन मौजा निनावा में गुरुवार देर रात रिटायर्ड फौजी के घर से चोर नगदी, जेवर और कारतूस समेत करीब दो लाख का माल लेकर चंपत हो गए। घटना के दौरान  मकान मालिक सोते ही रह गए। शुक्रवार सुबह उन्हें घटना का पता चला। मकान से 300 मीटर दूर एक झाड़ी में उनकी लाइसेंसी बंदूक पड़ी मिली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


 ग्राम गधैयन मौजा निनावा निवासी रिटायर्ड फौजी अरविंद कुमार यादव पुत्र सोबरन सिंह ने बताया कि गुरुवार देर रात चोर दीवार फांदकर घर के अंदर घुसे। कमरे में रखे बक्से से पत्नी कुसुम और मां चमेली देवी की सोने की जंजीर, 5 अंगूठी, झाले, कुंडल और चांदी की तोड़ियां समेत पांच हजार रुपये चुरा लिए। घर में रखी लाइसेंसी  बंदूक और कारतूसों को 300 मीटर दूर खेत में फेंक दिया। बंदूक की बट में लगे 6 कारतूस निकाल कर ले गए। अरविंद ने बताया कि घर के अंदर कूलर चल रहा था, जिसकी वजह से उन्हें घटना की भनक नहीं लगी। शुक्रवार सुबह पत्नी उठी तो सामान बिखरा देखकर उनके होश उड़ गए। खेतों में क्रिकेट खेलने गए युवकों ने झाड़ी में बंदूक पड़े होने की जानकारी दी। अरविंद ने बताया कि चोर करीब 2 लाख रुपये का माल ले गए हैं। थाना पुलिस का कहना है कि चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed