फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   2 arrested in women murder case

महिला की हत्या में दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 05 Jun 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Sun, 05 Jun 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
2 arrested in women murder case
पकडे़ गए लुटेरे और जानकारी देते एसएसपी पीयूष श्रीवास्तव। - फोटो : अमर उजाला

बसरेहर थाना क्षेत्र के गांव सरैया ताड़ में एक सप्ताह पूर्व लूट के बाद हुई महिला की हत्या के मामले का शनिवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पकडे़ गए लुटेरों के पास से पुलिस ने लूटी गई नगदी और मोबाइल बरामद किया है। लुटेरों ने बताया कि महिला के शोर मचाने पर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी। एसएसपी ने मामले का खुलासा करने वाली टीम को पांच हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।

विज्ञापन


कचहरी स्थित कार्यालय में पत्रकार वार्ता में एसएसपी पीयूष श्रीवास्तव ने बताया कि बसरेहर थाना क्षेत्र के गांव सरैया ताड़  में 25 मई की रात कमला देवी पत्नी नाथूराम पोरवाल के घर में घुसकर में लुटेरों ने लूटपाट की। इसके बाद उनकी गला दबाकर हत्या कर दी। इस घटना के खुलासे के लिए उन्होंने बसरेहर थाना पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच की टीम को लगाया था। इसमें पुलिस टीम को सफलता मिली है। एसओ बसरेहर भोलू सिंह भाटी शनिवार को अपराधियों की तलाश में क्षेत्र में घूम रहे थे। तभी मुखबिर ने सूचना दी कि लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो लुटेरे इस समय चंपानेर तिराहे के पास मौजूद हैं। वह किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं।
विज्ञापन


एसओ भोलू सिंह भाटी ने क्राइम ब्रांच प्रभारी अजहर खां को इससे अवगत कराया। क्राइम ब्रांच और बसरेहर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उनके पास से लूटा गया मोबाइल और नगदी बरामद हुई। पुलिस ने जब पूछताछ की तो उन्होंने अपने नाम जनमेद पुत्र भजन लाल निवासी सरैया ताड़ और राजेश पुत्र बसंत लाल निवासी पचेड़ा जिला इलाहाबाद बताए। उन्होंने स्वीकार किया कि दोनों लूट के इरादे से कमला देवी के घर में घुसे थे। महिला के शोर मचाने पर उन्होंने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और घर से 3500 रुपये लूट ले गए। पूछताछ में जनमेद ने बताया कि वह मथुरा में छपाई का काम करता था, वहीं उसकी दोस्ती राजेश से हो गई। राजेश उसके साथ गांव आया था। कमला देवी की दुकान अच्छी चलती थी उन्हें भरोसा था कि घर में उन्हें अच्छा माल मिलेगा और उन्होंने लूट की वारदात को अंजाम देने का प्लान बनाया। वह छत से होते हुए नीचे उतरे तभी महिला की आंख खुल गई थी। उन्होंने बताया कि लूटे गए मोबाइल की पहचान मृतका के पुत्र ने कर ली है। पकडे़ गए लुटेरों के पास से लूट के 600 रुपये बरामद हुए हैं। प्रेस वार्ता के दौरान एएसपी राम किशन यादव,  पीआरओ राधामोहन द्विवेदी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed