{"_id":"5a05dd2b4f1c1bc45b8b53ac","slug":"191510333739-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइवे पर लूट करने वाले लुटेरे गैंग का भंडाफोड, सात गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाइवे पर लूट करने वाले लुटेरे गैंग का भंडाफोड, सात गिरफ्तार
Updated Fri, 10 Nov 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
इटावा।
सैफई पुलिस एवं क्राइम ब्रांच की टीम ने उझियानी बाइपास के पास छापा मारकर लूट की योजना बना रहे अंतर्जनपदीय हाईवे लुटेरे गैंग के सात सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से पुलिस ने तमंचा, कारतूस के अलावा लूट में प्रयुक्त टवेरा गाड़ी बरामद की है। पूछताछ में पकड़े गए लुटेरों ने लूट की कई वारदात स्वीकार की। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर हरदोई से लूटी गई चीनी के नौ बोरे भी बरामद किए हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पकड़े आरोपियों को जेल भेज दिया।
पुलिस लाइन के सभा कक्ष में पत्रकारों के सामने पकडे़ गए लुटेरों को पेश करते हुए एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि 17 जुलाई को टवेरा सवार लुटेरों ने हरदोई जिले से एक चीनी से भरा ट्रक लूट लिया था। लुटेरों ने चालक व हेल्पर को मारपीट कर सैफई थाना क्षेत्र में फेंक दिया था। पुलिस ने उनकी तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की थी। तभी से पुलिस लुटेरों की तलाश में थी। उन्होंने सैफई पुलिस के अलावा मामले का खुलासा करने के लिए क्राइम ब्रांच को लगाया था। एसओ सैफई महेशवीर सिंह हमराह फोर्स के साथ गश्त पर थ। गुरुवार शाम को मुखबिर ने सूचना दी कि कुछ लुटेरे टवेरा गाड़ी के साथ लूट करने के उद्देश्य से उझियानी बाइपास के पास मौजूद हैं। इसी सूचना पर उन्होंने क्राइम ब्रंाच प्रभारी सतीश यादव को अवगत कराया। पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम ने मुखबिर के बताए गए स्थान की घेराबंदी कर ली। पुलिस की भनक लगने पर लुटेरों ने भागने का भी प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। तलाशी में पुलिस को उनके पास से दो तमंचा, पांच कारतूस व ढाई हजार रुपये नगद बरामद हुए। उनके पास से एक टवेरा भी बरामद हुई जिसमें नीली बत्ती लगी थी। पुलिस ने जब उनसे पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि उन्होंने इटावा के अलावा मैनपुरी, एटा, हरदोई आदि जिलों में लूट की वरदात को अंजाम दिया था। पूछताछ में पकडे़ गए लुटेरों ने अपने नाम अमन सिंह चौहान उर्फ गोल्डी निवासी खिदरपुर थाना कुर्रा मैनुपरी, घनश्याम उर्फ घंसू निवासी कुरसारा थाना कुर्रा मैनपुरी, राहुल यादव उर्फ पिंटू निवासी मलूपुरा थाना कुर्रा मैनपुरी, अमित कुमार निवासी सीलमपुर मलावन एटा, सुरजीत निवासी दौलपुर मलावन एटा, अनिल जाटव निवासी ज्यौता थाना मोहमदाबाद फर्रुखाबाद व रोहित निवासी ज्यौता फर्रुखाबाद बताया। पुलिस ने उनकी निशान देही पर नौ बोरे चीनी भी बरामद की है। एसएसपी ने बताया कि इस गैंग का सरगना गोल्डी है। उस पर गुजरात मध्य प्रदेश के अलावा आसपास के जिलों में लूट हत्या गैंगस्टर के एक दर्जन मामले दर्ज हैं। उन्होने लुटेरों को पकड़ने वाली टीम को दस हजार रुपये का इनाम व प्रशस्ति पत्र भी दिए। इस मौके पर एएसपी जितेंद्र श्रीवास्तव व सीओ सैंफई निर्मल कुमार बिष्ट भी मौजूद रहे।
इनसेट-
अधिकारी बन रोकते थे ट्रकों को
पकडे़ गए लुटेरों ने बताया कि गैंग का सरगना गोल्डी कभी आरटीओ तो कभी अन्य अधिकारी बन कर ट्रकों को रुकवा लेता था। चालकों से कागज मांगने के बाद कार मे सवार लुटेरे चालक व हेल्पर को अपने कब्जे में लेकर कार में डाल लेते थे। नीली बत्ती लेगी टवेरा को देखकर चालक ट्रक को रोक देते थे। ट्रक के रुकने पर लुटेरे ट्रक को अपने कब्जे में ले लेते थे। कुछ लुटेरे ट्रकों को चलाकर पहले से नियत स्थान पर लेकर पहुंच जाते थे । बाद में वह माल को बेच देते थे और खाली ट्रक को किसी स्थान पर छोड़कर भाग जाते थे। टवेरा गाड़ी घनश्याम की है। पुलिस ने कार को सीज कर दिया है।
विज्ञापन
- अंतर्जनपदीय हाईवे लुटेरे गैंग का भंडाफोड़, सात गिरफ्तार
- हरदोई से चीनी से भरा ट्रक लूट में नौ बोरे चीनी, नगदी व असलाह बरामद
- लूट में प्रयुक्त नीली बत्ती लगी टवेरा भी पुलिस ने पकड़ा
- आरोपी एटा, मैनपुरी और फर्रुखाबाद के निवासी हैं
(हरदोई और फर्रुखाबाद के ध्यानार्थ)
फोटो नंबर 22- पकड़े गए हाईवे लुटेरों एवं बरामद असलहों के बारे में जानकारी देते एसएसपी वैभव कृष्ण।
फोटो नंबर 23- बदमाशों द्वारा लूट में प्रयुक्त होने वाली नीली बत्ती लगी इनोवा।
फोटो नंबर 24- हाईवे लुटेरों से बरामद किए गए असलहे।