फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   रेल यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: आईजी

रेल यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: आईजी

Fri, 27 Oct 2017 10:22 PM IST
Updated Fri, 27 Oct 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
रेल यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: आईजी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा।
आरपीएफ इलाहाबाद जोन के महानिरीक्षक एसके सिंह ने कहा है कि रेल यात्रियों की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। आरपीएफ उनकी सुरक्षा के प्रति सदैव सजग रहता है। साथ ही उनके स्वास्थ्य का ध्यान भी रख रहे हैं। उन्होंने यह बात शुक्रवार सुबह रेलवे के अतिथिगृह में पत्रकारों से वार्ता के दौरान कही। इटावा आने का उद्देश्य पूछने पर बताया कि वह उदी स्टेशन का निरीक्षण करने आए थे। गौरतलब हो यहां पर पिछलें दिनों पटरी चोरी होने की जानकारी मिली थी और इसकी जांच भी चल रही है, लेकिन उनका दौरा केवल निरीक्षण तक था।

बताया कि अप्रैल से लेकर अभी तक पूरे जोन में आरपीएफ की ओर से चलाए गए अभियान के दौरान विभिन्न मामले में कई लोगों को पकड़ा गया। अभियान के दौरान रेलवे एक्ट के तहत कुल 11हजार 192 बिना टिकट पकड़े गए। जिनसे 35 लाख 23 हजार 68 रुपए वसूले गए तथा 8839 विभिन्न मामलों में पकड़े गए। इनमें 715 चेन पुलिंग में, 2122 अवैध वैण्डर,1612 आवारागर्दी में 1483 आरक्षित बोगी में यात्रा करते हुए एवं महिला कोच से 2912 यात्री पकड़े गए। इस दौरान सहायक सुरक्षा आयुक्त टूण्डला योगेन्द्र पाल, सहायक सुरक्षा आयुक्त ग्वालियर धनश्याम मीणा, इंस्पेक्टर फिरोजाबाद/इटावा बीएस द्विवेदी, इंस्पेक्टर आनंद स्वरूप पांडेय, इंस्पेक्टर भिंड मुलायम सिंह के अलावा एसआई एनसी शर्मा, आरडी यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


- रेल यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : आईजी














फोटो- 15 वार्ता करते आरपीएफ इलहाबाद जोन के आईजी एस.के.सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed