फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   फर्जी अधिकारी बनकर पहुंचे ठगी करने, पब्लिक के आते ही भागे

फर्जी अधिकारी बनकर पहुंचे ठगी करने, पब्लिक के आते ही भागे

Sun, 13 Aug 2017 10:59 PM IST
Updated Sun, 13 Aug 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
फर्जी अधिकारी बनकर पहुंचे ठगी करने, पब्लिक के आते ही भागे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा।
खुद को क्राइम ब्रांच अधिकारी बताकर दो युवकों ने सराफा व्यवसायी को ठगने का प्रयास किया। सराफ को शक होने पर दोनों युवक उसे धमकी देकर भाग गए।
सराफा व्यवसायी शिवम सोनी पुत्र सुभाष निवासी सुनवर्षा की बकेवर कस्बे में औरैया मार्ग पर सराफा की दुकान है। रविवार सुबह साढ़े नौ बजे उसकी दुकान पर बाइक सवार दो युवक पहुंचे। दोनों ने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया और सराफ से जेवर भरे झोले लेकर चलने को कहा। उसे छोड़ने के एवज में दस हजार रुपये की मांग की। इस पर सराफ को दोनों युवकों पर शक हुआ। उसने सराफा कमेटी के अध्यक्ष अतुल सोनी से फोन पर बात कर मौके पर आने को कहा। ये देख दोनों युवक सराफ से गालीगलौज करने लगे। उसे जान माल की धमकी देकर भाग गए। इन ठगों ने कस्बे के ही एक और सराफ राजेंद्र यादव के साथ भी इसी तरह ठगी का प्रयास किया। व्यापार मंडल के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र मिश्रा, संतोष चौहान, शिवकुमार चौहान, लवकेश सोनी, राजेश पोरवाल मौके पर पहुंचे और प्रशासन से सुरक्षा की मांग की।

- बाइक सवार दो युवकों ने मांगे 10 हजार तो हुआ शक
- व्यवसायी की सजगता से टली घटना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed