{"_id":"5ca25886bdec22146c2245d7","slug":"181554143366-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर मजिस्ट्रेट की बाइक के थाने से खो गये कागज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेक्टर मजिस्ट्रेट की बाइक के थाने से खो गये कागज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। चालान करने में पुलिस ने एक सेक्टर मजिस्ट्रेट की बाइक के कागजात खो दिए। बाइक स्वामी कागज के लिए चक्कर लगा रहा है।
जनता कॉलेज बकेवर के कृषि विभाग के प्राध्यापक मनोज यादव जो जनपद लखीमपुर के रहने वाले हैं का चचेरा भाई राकेश यादव बकेवर में रहकर जनता कॉलेज में ही बीएससी कृषि में पढ़ता है। वह मनोज की बाइक लेकर घर से कॉलेज गया था। पुलिस ने उसकी बाइक का भी चालान कर दिया। शाम को प्राध्यापक थाने पर जुर्माना देकर बाइक रिलीज कराने गए तो काफी देर बाद भी उनकी बाइक के कागजात नहीं मिले। प्राध्यापक ने बताया कि दो दिन लगातार थाने जा रहे लेकिन कागजातों का कोई पता नहीं लग रहा है।
बताते हैं कि पुलिस ने चालान के दौरान उनकी बाइक के कागजात किसी अन्य बाइक वाले को दे दिए जबकि उसकी बाइक के कागजात थाने में हैं।
प्राध्यापक बाइक के कागजात के लिए रोज थाने के चक्कर लगा रहे हैं। मनोज यादव लोकसभा चुनाव में महेवा के कुछ मतदान केंद्रों के सेक्टर मजिस्ट्रेट भी बनाए गए हैं। दो दिन पूर्व थाना पुलिस के साथ बूथों का भ्रमण भी किया था।