फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   तीन बाइकें चोरी रिपोर्ट दर्ज

तीन बाइकें चोरी रिपोर्ट दर्ज

Tue, 19 Feb 2019 01:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
तीन बाइकें चोरी रिपोर्ट दर्ज
इटावा। जिले के अलग अलग स्थानों से चोर तीन बाइकें चुरा ले गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। पहली घटना जसवंत नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सोनई तिराहे के पास हुई। क्षेत्र के गांव मीरखपुर पुठिया निवासी रूपेश कुमार पुत्र सुरेश कुमार अपनी बाइक से जोनई गए थे। उसने अपनी बाइक तिराहे के पास खड़ी की और किसी से मिलने के लिए चले गए तभी मौका पाकर चोर उनकी बाइक चुरा ले गए। जब वह वापस आया तो बाइक को गायब देख दंख रह गया उसने बाइक को तलाश किया लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। दूसरी घटना भरथना थाना क्षेत्र के अंतर्गत वैष्णवी गेस्ट हाउस में हुई। कस्बा के मोहल्ला सिंधी कालोनी निवासी राजेश कुमार पुत्र कृपाल सिंह अपनी बाइक से दावत खाने के लिए वैष्णवी मैरिज होम गए थे वह दावत खाने लगे तभी मौका पाकर चोर उनकी बाइक चुरा ले गए। वह वापस आए तो बाइक को गायब देख उसकी खोजबीन की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। तीसरी घटना सैंफई थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव चौबेपुर में हुई। क्षेत्र के गांव टिकइया निवासी दलबीर सिंह पुत्र लाखन सिंह अपनी बाइक से किसी काम से चौबेपुर गया था। उसने अपनी बाइक को मानिक चंद के घर के पास खड़ी कर दी और किसी से मिलने के लिए चले गए तभी चोर उनकी बाइक चुरा ले गए। उसने भी बाइक की खोजबीन की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed