{"_id":"5c32435abdec22571f2edbaa","slug":"181546797914-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की चपेट में आने से बाइक सवार तीन किशोर घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार की चपेट में आने से बाइक सवार तीन किशोर घायल
विज्ञापन
इटावा। जिले के अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
क्षेत्र के मोहल्ला कंहैया नगर निवासी विशाल कुमार पुत्र अवधेश कुमार साथी अजब सिंह पुत्र पप्पन व विशाल पुत्र सुधीर निवासी विवेक विहार कालोनी के साथ बाइक से जा रहा था। जब वह मधुवन वाटिका के पास पहुंचे। तभी तेजी से आ रहे चालक ने कार को लापरवाही के साथ चलाकर उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक कार को भगा ले गया। जानकारी मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।
दूसरी घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत कचौरा रोड पर पूठन सकरौली के पास हुई जहां बाइक की चपेट में आने से साइकिल सवार घायल हो गया। क्षेत्र की दुर्गा कालोनी निवासी जसराज पुत्र अनेक सिंह साइकिल से किसी काम से पूठन सकरौली गए थे। तभी रास्ते में तेजी से आ रहे बाइक सवार ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे जिला अस्पताल भिजवाया। तीसरी घटना वैदपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत तिरूपति कोल्ड स्टोरेज के पास हुई जहां गाय की चपेट में आने से बाइक सवार शिव राज पुत्र छोटे लाल निवासी छिमारा घायल हो गया। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
धारा 82 की कार्रवाई
लवेदी। धोखाधड़ी के मामले में वांछित चल रहे एक व्यक्ति के खिलाफ कोर्ट ने धारा 82 की कार्रवाई की है। एसओ लवेदी विनोद यादव ने बताया कि अजीतमल थाना क्षेत्र के गांव लाल का पुर्वा निवासी सुशील कुमार भदौरिया पुत्र मुन्ना सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। लेकिन वह कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ। इस पर कोर्ट ने उसके खिलाफ धारा 82 की कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि वह जल्द ही कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ तो उसके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।