{"_id":"5be2ec0cbdec22694b42bd29","slug":"181541598220-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई का हत्यारोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाई का हत्यारोपी गिरफ्तार
Updated Wed, 07 Nov 2018 07:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। बलरई थाना क्षेत्र के गांव खाकाबाग में जमीन के विवाद में भाई की हत्या करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
क्षेत्र के गांव खाका बाग में 28 अक्तूबर को सुखवासी लाल का अपने भाई कल्याण सिंह से जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया था। इसी विवाद के चलते कल्याण ने सुखवासी को कुल्हाड़ी मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
सुखवासी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान मौत हो गई थी। मृतक के पुत्र ने कल्याण के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस आरोपी की तलाश में थी। बुधवार को बलरई एसओ ने मुखबिर की सूचना पर कल्याण को कचौरा मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।