{"_id":"5b9d5166867a557f685fa62c","slug":"181537036646-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चोरी करते मिले 27 लोगों के खिलाफ एफआईआर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली चोरी करते मिले 27 लोगों के खिलाफ एफआईआर
Updated Sun, 16 Sep 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
इटावा। बिजली चोरी के खिलाफ विभाग ने अभियान तेज कर दिया है। विजिलेंस टीम ने सैफई, बसरेहर व शहरी क्षेत्र में अभियान चलाकर 17 लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा। वहीं अधिशासी अभियंता विशंभर सिंह के नेतृत्व में शहर के लाइन पार क्षेत्र में अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 10 लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा गया। सभी के खिलाफ बिजली चोरी का मामला दर्ज कराया गया है।
बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता विशंभर सिंह के नेतृत्व में फ्रेंड्स कॉलोनी, अशोकनगर, चौहान कॉलोनी, फर्रुखाबाद फाटक तथा गांधीनगर में अभियान चलाया गया। इस दौरान दस लोग बिजली चोरी करते मिले। इनके खिलाफ फ्रेंड्स कालोनी थाने में मामला दर्ज कराया गया। 28.75 लाख रुपये के बकाये में 32 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। 10 उपभोक्ताओं का लोड बढ़ाया गया। पांच उपभोक्ताओं का टैरिफ चेंज किया गया। अभियान में एसडीओ कुलदीप कुमार भी मौजूद रहे।
वहीं पुलिस प्रवर्तन दल के इंस्पेक्टर मुकेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में विजिलेंस टीम ने सैफई, बसरेहर व शहरी क्षेत्र में अभियान चलाया। सैफई थाना क्षेत्र के ग्राम कुम्हावर में 11 लोग बिजली चोरी करते मिले। टिमरुआ में चार लोग बिजली चोरी करते मिले। इनके खिलाफ विजिलेंस इंस्पेक्टर मुकेश कुमार ने सैफई थाने में मामला दर्ज कराया है। विजिलेंस की एक टीम ने यासीनगर और आईटीआई के पास से दो लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा। इनके खिलाफ भी मामला दर्ज कराया गया।
विज्ञापन
बिजली चोरी में 27 लोगों के खिलाफ एफआईआर
विजिलेंस व बिजली विभाग ने अलग-अलग क्षेत्रों में चलाया अभियान