{"_id":"5bb10e03867a557fee0270fe","slug":"171538330115-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिफ्ट देकर बाइक पर बैठाया और जेब से 20 हजार किए पार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लिफ्ट देकर बाइक पर बैठाया और जेब से 20 हजार किए पार
Updated Sun, 30 Sep 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
इटावा। बसरेहर कोतवाली क्षेत्र के चौधरी पेट्रोल पंप के पास रविवार को सवारी के इंतजार में खड़े एक युवक को बाइक पर सवार दो लोगों ने लिफ्ट दी और उसकी जेब से 20 हजार रुपये पार कर दिए। बसरेहर क्षेत्र के गांव अमृतपुर के पास बाइक सवार टायलेट करने के बहाने रुके और युवक को उतार कर भाग निकले।
औरैया जिले के ऐरवाकटरा थाना क्षेत्र के गांव नगला बैस निवासी रजनीश कुमार पुत्र पाती राम राजस्थान के रायसेन में प्राइवेट नौकरी करता है। वह घर जाने के लिए किसी ट्रेन से इटावा आया। इटावा आने के बाद उसने बहन विनीता निवासी अकबरपुर थाना बसरेहर के घर जाने की बात सोची।
रविवार सुबह करीब छह बजे वह अकबरपुर जाने के लिए सवारी के इंतजार में चौधरी पेट्रोल पंप के पास खड़ा हो गया। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो लोग उसके पास आकर रुके। उन्होंने उसने पूछा कहां जाना है। इस पर उसने अकबरपुर जाने की बात कही। दोनों ने रजनीश को बसरेहर जाने की बात कहकर बाइक पर बैठा लिया। बाइक सवार लोगों ने रजनीश को बीच में बैठाया और चल दिए।
विज्ञापन
रास्ते में बाइक सवार लोगों ने उसकी जेब काटकर रुपये पार कर दिए। अमृतपुर गांव के पास बाइक सवारों ने टायलेट के बहाने बाइक रोक ली। रजनीश भी उतरकर खड़ा हो गया। इस दौरान टप्पेबाजों ने बाइक को वापस इटावा की ओर मोड़ा और भाग लिए। शक होने पर रजनीश ने जेब देखी तो रुपये गायब थे।
उसने इसकी जानकारी बहन को दी। सूचना मिलने पर उसके रिश्तेदार मौके पर पहुंचे और बाइक सवारों को तलाश किया, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। रजनीश ने बताया कि उसके पास बीस हजार रुपये थे । इस संबंध में उसने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है।