{"_id":"5b96b213867a557f365c1f54","slug":"171536602643-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ से चुराई कार छोडकर भागे चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लखनऊ से चुराई कार छोडकर भागे चोर
Updated Mon, 10 Sep 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। लखनऊ से चोरी की गई कार को बदमाश सोमवार को सैफई के हरदोई गांव में छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने कार को सैफई थाने में रखा है।
लखनऊ के मोहल्ला चौक निवासी अविनाश त्रिवेदी की कार शनिवार को उनके घर के बाहर से चोरी हो गई थी। कार में जीपीएस सिस्टम लगा था। इससे कार की लोकेशन सैफई थाना क्षेत्र में मिली। जानकारी पर पुलिस हरकत में आई। पुलिस की सरगर्मी बढ़ने के बाद चोर कार को हरदोई के पास छोड़कर भाग निकले। लोगों ने कार को लावारिस देखा तो पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस कार को सैफई ले गई।
सूचना मिलने के बाद कार मालिक भी आ गए। प्रभारी निरीक्षक महेश वीर सिंह ने बताया कि कार लखनऊ से शनिवार को चोरी की गई थी। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही कार मालिक को सौंप दी जाएगी।