फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   कई दिनों से बंद पडे ढाबे का शटर तोडकर सामान चोरी ....

कई दिनों से बंद पडे ढाबे का शटर तोडकर सामान चोरी ....

Sat, 11 May 2019 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
कई दिनों से बंद पडे ढाबे का शटर तोडकर सामान चोरी ....
इटावा। इकदिल थाना क्षेत्र के गांव मनियामऊ के सामने काफी दिनों से बंद पडे़ खालसा ढाबे के शटर तोड़कर चोर उसमें रखा सामान चुरा ले गए। जानकारी मिलने पर ढाबा संचालक मौके पर पहुंचा और देखा तो उसमें रखा सारा सामान गायब था। ढाबा संचालक ने बताया कि चोर ढाबे से बर्तन, इनवर्टर, कुर्सी-मेज व अन्य सामान चुरा ले गए।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नौरंगाबाद निवासी नितिन सविता पुत्र रवींद्र मोहन ने हाईवे पर गांव मनियामऊ के सामने स्थित खालसा ढाबे को किराये पर लिया था। लेकिन करीब दो माह पूर्व उसने ढाबा बंदकर दिया था। ढाबे के सामान को उसने अंदर रखकर दिया था और शटर में ताला डाल दिया था। तभी चोरों ने ढाबा में लगे शटर का ताला तोड़ दिया और उसमें रखे बर्तन, कुर्सी, मेज इनवर्टर आदि सामान चुरा ले गए।
विज्ञापन


चोर शटर को बंद कर गए। किसी को भी ढाबा में चोरी होने की भनक नहीं लगी। शुक्रवार को नितिन अपने ढाबे में रखे सामान को देखने गया तो शटर का ताला टूटा देख दंग रह गया। उसने अंदर जाकर देखा तो सारा सामान गायब था। नितिन ने बताया कि चोर उसके ढाबे से करीब दो लाख का सामान चुरा ले गए। उसने बताया कि अभी उसने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed