{"_id":"5a6f63be4f1c1bb2208b60c6","slug":"161517249470-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक घायल
Updated Mon, 29 Jan 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
इटावा। जसवंतनगर थाना क्षेत्र के हाईवे पर सरायभूपत नहर पुल के पास तेजी से आ रहे एक ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। थाना पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां डाक्टरों ने एक युवक के मारने की पुष्टि कर दी। इसके अलावा अन्य स्थानों पर हुए सड़क हादसों में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वैदपुरा थानाक्षेत्र के गांव नगला छत्ते निवासी 28 वर्षीय जयवीर सिंह पुत्र दर्शन सिंह रविवार की रात को अपनी बाइक से जिला फिरोजाबाद के नगला गाज थाना जसराना निवासी रिश्तेदार गोविंद के साथ बाइक से आ रहा था। जैसे ही उसकी बाइक सराय भूपत नहर पुल के पास पहुंची तभी पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों सड़क पर जा गिरे। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रक को लेकर भाग गया। जिला अस्पताल में डाक्टरों ने जयवीर के मरने की पुष्टि कर दी। गोविंद को उपचार के लिए भर्ती कर लिया। सूचना पर उनके परिजन भी आ गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दूसरी घटना फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुरुतेग बहादुर ओवरब्रिज पर हुई जहां मोहल्ला अशोक नगर निवासी अमृतपाल सिंह पुत्र रमेश सिंह अपनी पत्नी मनीषा व दोस्त अजय कुमार पुत्र एसके सिंह निवासी नुमायश चौराहा के साथ अपनी कार से आ रहे थे तभी ओवर ब्रिज के सामने से आ रहे ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। जिससे कार में सवार तीनों लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
तीसरी घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत कचहरी के पास हुई जहां स्कूुटी से जा रहे मुस्तकीम पुत्र अजीम निवासी नई बस्ती कटरा शमशेर खां को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गए। इसके अलावा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत चाणक्य होटल के पास पैदल जा रहे शान मोहम्मद पुत्र चांद मोहम्मद को बाइक सवार ने टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।