{"_id":"5a26c8194f1c1b9e678bfced","slug":"161512491033-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मवेशी चुराने आए बदमाशों की ग्रामीणों से भिड़ंत, पथराव व फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मवेशी चुराने आए बदमाशों की ग्रामीणों से भिड़ंत, पथराव व फायरिंग
Updated Tue, 05 Dec 2017 09:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बसरेहर।
चौबिया थाना क्षेत्र के चौपुला गांव में सोमवार रात को लोडर लेकर आए बदमाशों ने एक व्यक्ति के घर के बाहर बंधी दो भैंसों को चुरा लिया। बदमाश जब भैंसों को लोडर में लादने लगे तो पशु पालक को इसकी जानकारी हो गई। उसने शोर मचाया तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग की आवाज सुनकर गांव के लोग दौड़ पडे़ और उन्होंने पथराव व फायरिंग की। बदमाश जवाबी फायरिंग करते हुए भाग निकले। बदमाश अपना लोडर भी छोड़ गए। पुलिस ने लोडर को कब्जे में ले लिया है। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
चौपुला गांव निवासी सुरेश यादव की दो भैंसें उनके घर के बाहर बंधी थी। सोमवार रात करीब दो बजे एक लोडर में सवार होकर बदमाश उनके दरवाजे पर पहुंचे और घर के बाहर बंधी भैंसें खेाल लीं और लोडर में लादने लगे। तभी सुरेश को इसकी भनक लग गई। उन्होंने छत से होकर बदमाशों को ललकारा तो बदमाशों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में उन्होंने पथराव किया। इसी बीच गांव वालों को बदमाशों के होने की भनक लग गई। गांव वाले भी दौड़ पडे़ । गांव के लोगों को आता देख बदमाशों ने फायरिंग तेज कर दी। जवाब में गांव के लोगों ने भी फायरिंग की। बदमाश लोडर छोड़कर भाग गए। सुरेश ने बताया कि चोर उसकी एक लाख कीमत की भैंसे खोलकर ले जाने की फिराक में थे। पुलिस लोडर के जरिए बदमाशों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। क्षेत्र में बढ़ते मवेशियों की चोरी की वारदातों ने पशुपालकों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
- मवेशी चुराने आए बदमाशों की ग्रामीणों से भिड़ंत, फायरिंग
- बाद में बदमाश चोरी की गई भैंसे व लोडर छोड़कर भागे
फोटो नं 16 बदमाशों द्वारा छोडा गया लोडर पुलिस के कब्जे में