{"_id":"5d07df068ebc3e3f2631be66","slug":"156079692119-etawha-news9","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस तलाशी के नाम पर सराफ से लूट की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पुलिस तलाशी के नाम पर सराफ से लूट की कोशिश
विज्ञापन
इटावा। शहर के व्यस्ततम बाजार बजाजा लाइन में खुद को पुलिस बताकर तलाशी के नाम पर सराफा व्यापारी से लूट की कोशिश की। सराफ के झोले और जेबों की तलाशी ली। व्यापारी के विरोध करने पर बदमाश भाग निकले। व्यापारी नेता ने कोतवाली को सूचना दी, इसके बावजूद पुलिस हरकत में नहीं आई।
शहर के मोहल्ला आलमपुरा निवासी सुनील कुदेसिया पुत्र रामधन कुदेसिया सराफा कारोबारी हैं। उनकी होमगंज में दुकान है। सोमवार को सुबह करीब 10:30 बजे दुकान जाते समय वे तहसील चौराहे पर पान खाने एक दुकान पर रुक गए। इसी बीच एक युवक उनके पास आया और उनसे कहा कि साहब बुला रहे हैं। पान की दुकान से कुछ दूरी पर बाइक लेकर 30-35 साल के दो युवक खड़े थे। उन्होंने सुनील से खुद को पुलिसकर्मी बताया। कहा कि पुलिस चेकिंग चल रही है, आप तलाशी दें। बदमाशों ने सराफ के झोले की तलाशी ली। उसमें केवल दुकान की चाभियां थीं। इसके बाद सुनील के जेबों की तलाशी ली। सुनील ने विरोध किया तो डपट दिया और कहा कि अभी बात करते हैं। इसके साथ ही तीनों बदमाश निकल भागे। सुनील ने मोबाइल से शहर कोतवाल को फोन किया। सरे बाजार सराफ व्यापारी से लूट की कोशिश को कोतवाली पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया। कोतवाल अनिलमणि त्रिपाठी का कहना है कि व्यापार मंडल के नेता ने सूचना दी थी। सराफ ने कोई तहरीर नहीं दी है।
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन इमरजेंसी कमेटी के प्रदेश सह प्रभारी आकाशदीप जैन बेटू ने कहा कि जिले के सराफा व्यापारी चेकिंग करने वालों को तलाशी न दें। तलाशी होने की सूचना एसोसिएशन और संबंधित पुलिस अधिकारियों को दें। इससे किसी प्रकाश की घटना से बचा जा सकता है।