{"_id":"5d0687208ebc3e2a7e2bb743","slug":"1560708884420-etawha-news200","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ते के विवाद में मारपीट, 20 घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रास्ते के विवाद में मारपीट, 20 घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। थाना चौबिया क्षेत्र के गांव थुलरई में शनिवार रात रास्ते के विवाद में दो पक्षों में मारपीट और पथराव हो गया। इसमें करीब 20 लोग घायल हो गए। नवलपुरा में भी मारपीट में चार लोग घायल हो गए।
गांव के जयवीर सिंह पुत्र श्रीकृष्ण का शनिवार रात तिलक था। भोजन में खाना खाकर लोग जा चुके थे। घर परिवार के लोग बचे थे। रात करीब 12 बजे खड़ंजा से निकलने की बात पर उनका नाथूराम से विवाद हो गया। बात बढ़ने पर लाठी डंडे चले और पथराव भी हुआ। इसमें श्रीकृष्ण पक्ष से मनोज, धर्मेंद्र कुमार, लालसिंह, प्रदीप कुमार, संदीप कुमार, ज्योति कुमारी, राहुल, अजय, कुसमा व टीटू और दूसरे पक्ष से नाथूराम, उमाशंकर, किशन चंद्र, सीता देवी, नेहा देवी, राजू, पिंकी, आशा देवी घायल हो गईं। पुलिस ने दोनों पक्षों का अस्पताल पहुंचाया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ शिकायत दी है। इसी तरह नवलपुरा गांव में खेत गाय में घुसने पर मारपीट हो गई। इसमें राम सिंह, बबलू यादव और दूसरे पक्ष के छोटे कुमार, अवनीश कुमार घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को बसरेहर सीएससी भिजवाया।