फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   नौकरी लगवाने का झांसा देकर दो लाख ठगे

नौकरी लगवाने का झांसा देकर दो लाख ठगे

Fri, 07 Jun 2019 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
नौकरी लगवाने का झांसा देकर दो लाख ठगे
इटावा। फिरोजाबाद के युवक ने बलरई थाने में तीन लोगों के खिलाफ नौकरी दिलाने के नाम पर दो लाख रुपये की ठगी करने का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन


फिरोजाबाद जिले के थाना लाइनपार निवासी सुभाष चंद्र पुत्र बाबूलाल ने ग्राम नगला तौर निवासी प्रतीक्षा देवी पत्नी संजय कुमार, ऋषभ कुमार पुत्र प्रभंजन कुमार और सैफई के नगला भूरे निवासी डॉ सतीश यादव पुत्र मिलाप सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें आरोप है कि प्रतीक्षा देवी ने पशुपालन विभाग में नौकरी लगवाने की बात कही थी। इस पर पड़ोसी रामकुमार के भाई प्रशांत व एक अन्य की नौकरी के लिए प्रतीक्षा से मिला।


प्रतीक्षा ने दो लाख रुपये और कागजात डॉ सतीश यादव को दिला दिए। शेष रुपये ज्वाइनिंग लेटर मिलने के बाद देने को कहा था। कई महीने बाद भी ज्वाइनिंग लेटर न मिलने पर रुपये मांगे तो फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। बलरई थानाध्यक्ष रमाकांत दुबे ने बताया कि तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed