फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   मलाजनी गांव में लगता है ताड़ी का बाजार

मलाजनी गांव में लगता है ताड़ी का बाजार

Tue, 04 Jun 2019 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
मलाजनी गांव में लगता है ताड़ी का बाजार
इटावा। जसवंतनगर थाना क्षेत्र मलाजनी गांव के आसपास गर्मी शुरू होते ही ताली की अवैध दुकानें लगने लगती हैं। इस समय खुलेआम मिलावटी ताड़ी बेची जा रही है। दो दिन पहले ताड़ी पीने के दौरान सिपाहियों को ताड़ी वालों ने पीट दिया था। सूचना पर यूपी 100 पहुंची थी। सिपाहियों के शिकायत न करने के कारण कार्रवाई नहीं हुई थी।
विज्ञापन


मलाजनी गांव के आसपास 35 से 40 ताड़ी के पेड़ हैं। इनमें अवैध रूप से ताड़ी निकालकर बेची जा रही है। अवैध ताड़ी बेचने वाले इसमें शक्कर के बताशे, मेंडेक्टस और नशीली गोलियां, सक्रीन और तंबाकू मिलाकर मिलावट करते हैं। मिलावटी ताड़ी 120 रुपये लीटर तक में बेची जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि मिलावटी ताड़ी पीकर लोग बीमार हो जाते हैं। पूरी गर्मी खुले आम ताड़ी बिक रही है। क्षेत्र के कुछ दबंग ताड़ी का अवैध काम कराते हैं। इससे पुलिस भी कार्रवाई नहीं करती है।
विज्ञापन


दो दिन पहले ताड़ी पीने गए दो सिपाहियों द्वारा पैसे न देने पर इन दबंगों ने पीटा था। यूपी 100 पुलिस पहुंचने पर ताड़ी बेचने वाले भाग गए थे। आबकारी इंस्पेक्टर विमलेश कुमार ने बताया जल्द घल्ले कटवा कर अवैध ताड़ी बेचने वालों को कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed