फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   पहले पीटा, फिर रिपोर्ट भी दर्ज करा दी

पहले पीटा, फिर रिपोर्ट भी दर्ज करा दी

Thu, 23 May 2019 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
पहले पीटा, फिर रिपोर्ट भी दर्ज करा दी
इटावा। भरथना थाना क्षेत्र के सिहुआं निवासी सत्यपाल ने बुधवार को ग्रामीणों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम से न्याय की गुहार लगाई। उसने बताया कि रौरा गांव के एक लड़के की बाइक व उसकी साइकिल में टक्कर हो गई थी। उसके बाद उस लड़के ने साथियों के साथ आकर उसे घर में घुस कर पीटा। पीटने के बाद थाना जाकर उसी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। सत्यपाल ने मामले को फर्जी बताते हुए खारिज किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


सत्यपाल ने बताया कि वह पेटी में रखकर बर्फ बेचता है। इससे उसके परिवार का गुजर बसर होता है। एक महीने पहले ही उसकी शादी हुई है। गत 15 मई को जब वह साइकिल से घर लौट रहा था। उसी दौरान रास्ते में बाइक व साइकिल में टक्कर हो गई थी। इसके बाद बाइक सवार लड़का दबंगई दिखाते हुए अपने साथियों के साथ उसके घर पर आया और उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। कुछ लोगों ने उसे बचाया और यूपी 100 पर पुलिस को सूचना भी दी। पुलिस आई, लेकिन मारपीट करने वाले भाग चुके थे। थाना पहुंचकर मारपीट करने वालों ने उसी के खिलाफ फर्जी मामला दर्ज करा दिया। उसने बताया कि मारपीट करने वाले उसकी पत्नी की मटरमाला, कान का कुंडल व मोबाइल भी छीन ले गए। सत्यपाल ने सक्षम अधिकारी से मामले की जांच कराए जाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


इस संबंध में भरथना कोतवाली प्रभारी महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। मामला सिर्फ मारपीट का है। कुंडल व मोबाइल आदि छीन जाने की मौके पर जांच कराई। जो सही नहीं पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed