{"_id":"5c018483bdec2241836bb051","slug":"151543603331-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में जुताई को लेकर दो पक्षों में पथराव, फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत में जुताई को लेकर दो पक्षों में पथराव, फायरिंग
Updated Sat, 01 Dec 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
इटावा। बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम लबारपुरा में खेत की जुताई को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। कहासुनी का मामला बढ़ते ही दोनों पक्षों में लाठी-डंडे और ईंट पत्थर चलने लगे। साथ ही हवाई फायरिंग से दहशत फैल गई। इस पथराव में दो महिलाओं सहित तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने छह से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। फायरिंग से इनकार किया है।
ग्राम लबारपुरा निवासी संजीव कुमार पुत्र सुरोतम सिंह ने बताया कि वह गुरुवार शाम ट्रैक्टर से खेत की जुताई करा रहे थे। तभी गांव के ही अतुल कुमार मौके पर समर्थकों के साथ पहुंचे और खेत जोतने से मना करने लगे। विरोध करने पर गालियां दीं और मारपीट शुरू कर दी। सूचना पर दोनों पक्षों समर्थकों पहुंच गए और ईंट-पत्थर चलने लगे।
इस दौरान हवाई फायरिंग भी की गई। इस दौरान विमलेश पत्नी संजीव, सुषमा देवी पत्नी मनोज कुमार व दूसरे पक्ष से अतुल पुत्र धीरज सिंह घायल हो गए। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक समीर कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और छह से अधिक लोगों को हिरासत में लिया। घायलों को सीएचसी भेज गया, जहां से विमलेश को इटावा रेफर कर दिया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि फायरिंग नहीं हुई है छह से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है।