फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   15 lakhs of liquor caught, three arrested

15 लाख की शराब पकड़ी, तीन गिरफ्तार

Mon, 29 Oct 2018 11:27 PM IST
अमर उजाला, इटावा
अमर उजाला, इटावा Updated Mon, 29 Oct 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
15 lakhs of liquor caught, three arrested
पुलिस की हिरासत में बदमाश व जानकारी देते एसपी सिटी। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
पुलिस ने चेकिंग के दौरान बुढै़ला गांव के पास से कैंटर में 15 लाख रुपये कीमत की 770 पेटी देशी शराब बरामद की है। कैंटर चालक व दो हेल्पर गिरफ्तार हुए हैं, जबकि एक साथी भागने में सफल रहा। शराब तस्करी कर हरियाणा के अंबाला से कानपुर ले जाई जा रही थी।
विज्ञापन


  सोमवार को सिविल लाइन थाने में एसपी सिटी रामयश सिंह ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइन संजय त्यागी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जसवंतनगर की ओर से एक कैंटर में कुछ लोग अवैध रूप से शराब लेकर कानपुर की ओर जा रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक व एसएसआई सुशील द्विवेदी ने फोर्स के साथ हाईवे पर बुढ़ैला गांव के पास चेकिंग शुरू की। इसी दौरान एक कैंटर आता दिखाई दिया।  पुलिस ने कैंटर चालक को रुकने का इशारा किया तो उसने गाड़ी भगा ली। घेराबंदी करके कैंटर को पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर उसमें शराब की पेटियां भरी रखी मिलीं। आबकारी विभाग की टीम को मौके पर बुलाया। कैंटर में कुल 770 पेटी रोमियो ब्रांड देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने चालक रोहताश उर्फ रौदास पुत्र दिलीप सिंह, हेल्पर मुकेश पुत्र बलवंत सिंह दोनों निवासी खाबड़ा कलां, फतेहाबाद (हरियाणा) व हेल्पर आशुतोष कुमार पुत्र सुनील कुमार निवासी मोहन बिगहा, डेहारी रोहतास (बिहार) हैं।
विज्ञापन


पूछताछ में चालक ने बताया कि कैंटर खाबड़ा निवासी रवि पुत्र श्याम लाल का है। उसने ही उसे कैंटर देकर अंबाला से कानपुर तक शराब ले जाने के लिए भेजा है। रवि ने कहा था कि शराब उतारने वाले स्थान आदि के बारे में उसे फोन पर जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सिटी ने बताया कि पकड़ी गई शराब की कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई गई है। कागजात न मिलने पर कैंटर को सीज कर दिया गया है। पकडे़ गए लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी व आबकारी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। तीनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed