फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   नव विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दी

नव विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दी

Wed, 02 Jan 2019 10:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2019 10:23 PM IST
विज्ञापन
नव विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दी
इटावा। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला पंसारी टोला में नवविवाहिता ने निर्माणाधीन मकान में दरवाजे में फंदा फंसाकर जान दे दी। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। सूचना मिलने के बाद मायके वाले भी मौके पर आ गए। लेकिन उन्होंने कोई तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन


क्षेत्र के मोहल्ला पंसारी टोला निवासी विकास यादव घर के पास ही दूसरा मकान बनवा रहे हैं। मंगलवार रात को उनकी पत्नी कविता (30) निर्माणाधीन मकान में पहुंची और किसी बात को लेकर उसने दरवाजे पर फंदा डालकर फांसी लगा ली। परिजनों को जानकारी हुई तो उन्होंने शव को फंदे से उतार कर पुलिस को सूचना दी। नवविवाहिता के फांसी लगाने की सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने कविता के मायके वालों को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद मृतका के पिता सालिग राम अपने परिवार के लोगों के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी की। हालांकि उन्होंने किसी पर अभी कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल राकेश भारती ने बताया कि मायके वालों ने अभी किसी तरह का कोई आरोप नहीं लगाया है। कविता ने क्यों फांसी लगाई इसकी भी जानकारी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजन कोई तहरीर देंगे तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed