{"_id":"5ba93052867a552c9418b1bc","slug":"141537814610-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंधक बनाकर विवाहिता से दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंधक बनाकर विवाहिता से दुष्कर्म
Updated Tue, 25 Sep 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
इटावा। बलरई थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने फूफा के लड़के, बहनोई के खिलाफ बंधक बनाकर दुष्कर्म करने और रुपये और गहने छीनने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोर्ट के आदेश पर सोमवार को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
औरैया के अजीतमल के एक गांव की युवती की शादी बलरई थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। युवती ने बताया कि ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर वह मायके में रहने लगी थी। इसी दौरान मैनपुरी के बरनाहल के एक गांव का निवासी उसके फूफा का लड़का उसके पास आया।
उसने जमीन दिलवाने के बहाने उससे ससुराल भेज दिया। युवती ने बताया कि 16 जनवरी 2018 को वह ससुराल से तीन लाख रुपये और जेवर लेकर चली आई। गांव के बाहर उसे फूफा का लड़का और बहनोई मिला। वे लोग उसे फिरोजाबाद ले गए। उन्होंने सारा जेवर व रुपये उससे छीन लिया। युवती का आरोप है कि दोनों ने उसे चार महीने तक बंधक बनाकर रखा और दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
1 जून 2018 को वह किसी तरह ननद के घर टूंडला पहुंची और आपबीती सुनाई। इसके बाद उसका पति भी आया गया। चार जून को उसने थाने में शिकायत की। सुनवाई न होने पर कोर्ट की शरण ली। इसके बाद कोर्ट के आदेश के बाद दोनों आरोपियों पर मामला दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।