फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   चकरोड पर कब्जा करने से नाराज ग्रामीणों ने एसडीएम से की शिकायत

चकरोड पर कब्जा करने से नाराज ग्रामीणों ने एसडीएम से की शिकायत

Thu, 03 Jan 2019 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
चकरोड पर कब्जा करने से नाराज ग्रामीणों ने एसडीएम से की शिकायत
इटावा। जसवंतनगर ब्लॉक के लोगों ने चकरोड पर कब्जा होने की शिकायत गुरुवार को एसडीएम से की। उन्होंने बताया कि इससे आवागमन पूरी तरह से बाधित है।
विज्ञापन


क्षेत्र पंचायत धरवार के राजेश कुमार, सुमित कुमार, कृष्ण कुमार, अरविंद, शंभू दयाल, हरिओम, उमेश चंद्र, सत्यप्रकाश, सुरेंद्र सिंह, सचिन, ब्रजेश कुमार आदि ने एसडीएम सत्यप्रकाश मिश्र को बताया कि गांव के दबंग ने सैय्यद बाबा थान के पास सालों पुराना जलपोखरा से गांव जाने वाले चकरोड पर कब्जा कर अपने खेत में मिला लिया है।


इससे तमाम ग्रामीण अपने खेत पर नहीं जा पा रहे हैं। आरोप लगाया कि शिकायत करने पर आरोपी पुलिस विभाग में होने की धौंस देकर मारपीट करता है। उन्होंने एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर चकरोड से कब्जा हटवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed