{"_id":"5b240b664f1c1bab6e8b8060","slug":"131529088870-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों के हत्थे चढ़ा बाइक चोर, जमकर हुई धुनाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लोगों के हत्थे चढ़ा बाइक चोर, जमकर हुई धुनाई
Updated Sat, 16 Jun 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
इटावा। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला कटरा फतेह महमूद खां से बाइक चुरा रहे एक युवक को लोगों ने पकड़ लिया और जमकर धुनाई की। बाद में उसे पुलिस के सुुपर्द कर दिया। निशान देही पर चौबिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव नगला बरी में छापा मारा। पुलिस ने आशीष यादव के घर से चोरी की दो बाइकें बरामद की, लेकिन आशीष मौके से भाग निकला।
क्षेत्र के मोहल्लाकटरा फतेह महमूद निवासी प्रदीप यादव पुत्र उमेश यादव की बाइक उसके घर के बाहर खड़ी थी। तभी मौका पाकर चोर बाइक को लेकर भागने लगा। इसी बीच प्रदीप ने उसे देख लिया। लोगों के सहयोग से उसने चोर को पकड़ लिया। पूछताछ उसने अपना नाम उत्कर्ष यादव बताया। लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की और पुलिस को सौंप दिया। कोतवाल राकेश भारती ने बताया कि पकडे़ गए चोर को आवश्यक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया।