फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   जुआ खेलते तीन गिरफ्तार, मुचलके पर छूटे

जुआ खेलते तीन गिरफ्तार, मुचलके पर छूटे

Tue, 12 Mar 2019 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
जुआ खेलते तीन गिरफ्तार, मुचलके पर छूटे
इटावा। थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तीन लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ लिया। उनके पास से 1830 रुपये और एक ताश की गड्डी बरामद हुई। पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया और गिरफ्तार करके निजी मुचलके पर छोड़ दिया।
विज्ञापन


महेवा पुलिस चौकी प्रभारी राकेश पटेल रविवार की शाम क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से फोर्स के साथ गश्त पर थे। तभी उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि भवानीपुरा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे है।
विज्ञापन


इस पर वह मौके पर पहुंचे और दीपक पुत्र कुंवर बहादुर, बाबू पुत्र कमलेश निवासीगण भवानीपुरा थाना बकेवर व रोहित पुत्र अमर सिंह निवासी ग्राम पैगूपुर थाना कोतवाली अजीतमल औरैया को जुआ खेलते हुए पकड़ लिया। जुआरियों की जामा तलाशी लेने पर पुलिस को उनके पास से 1830 रुपये और एक ताश की गड्डी बरामद हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों जुआरियों को निजी मुचलके पर रिहा किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed