{"_id":"59de5b6c4f1c1bd9538b6e76","slug":"121507744620-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा विधायक से पंगा एसओ को पड़ा महंगा, एसएसपी ने किया सस्पेंड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा विधायक से पंगा एसओ को पड़ा महंगा, एसएसपी ने किया सस्पेंड
Updated Wed, 11 Oct 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
इटावा। विधायक और एसओ मामले में पुलिस बैकफुट पर है। इकदिल एसओ अमित कुमार को भाजपा विधायक सरिता भदौरिया से पंगा लेना महंगा पड़ गया। भाजपा विधायक और अन्य नेताओं के खिलाफ संगीन धाराओं में एफआईआर दर्ज करने के मामले में एसएसपी वैभव कृष्ण ने एसओ अमित कुमार को सस्पेंड तो कर ही दिया साथ ही मुकदमे को गलत तथ्यों पर आधारित बताते हुए उसे समाप्त किए जाने का भरोसा दिया है।
भूल पुरा निवासी दलित कमल की पूछताछ के दौरान मौत के मामले को लेकर सदर विधायक सरिता भदौरिया का तत्कालीन एसओ इकदिल अमित कुमार से विवाद हो गया था। इस पर अमित कुमार ने सरिता भदौरिया सहित छह भाजपाइयों के अलावा मृतक के पांच परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी थी। इसके बाद अमित कुमार छुट्टी पर चले गए। एसएसपी वैभव कृष्ण ने उनके इस काम को अनुशासनहीनता व गलत तथ्यों पर रिपोर्ट दर्ज कराने का दोषी मानते हुए मंगलवार देर रात को सस्पेंड कर दिया। साथ ही विभागीय कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं। एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि पूर्व एसओ अमित कुमार ने इकदिल थाने में विधायक सरिता भदौरिया के अलावा अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच प्रभारी निरीक्षक इकदिल मुकेश कुमार करेंगे। विभागीय कार्रवाई की जांच एएसपी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव को सौंपी गई है।
विज्ञापन
उधर, अधिवक्ता सीपू चौधरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के मामले में बुधवार को वकीलों ने हड़ताल कर काम का बहिष्कार किया। उन्होंने जिला जज को हड़ताल की सूचना दी। वकीलाें ने मामले को वापस लेने की मांग की। एसएसपी से मिलने पहुंचे वकीलों में डीबीए अध्यक्ष अशोक बाबू दुबे, महामंत्री बृजेश कुमार दुबेे, हुतेश कुमार यादव, सीपू चौधरी, इंद्रभूषण तिवारी, प्रभाकर तिवारी, अमित पांडेय, देवेंद्र पाल, अनिल वर्मा, अनुपम मिश्रा, राजेश यादव, लक्ष्मी शंकर यादव शामिल रहे। अधिवक्ता पल्लव दुबे एवं विष्णुकांत मिश्रा के खिलाफ भी मुकदमों को समाप्त कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन
पूर्व एसओ अमित कुमार का विवादों से पुराना नाता रहा है। जानकारी मिली है कि इससे पूर्व वह मुरादाबाद में तैनात थे तो वहां पर एसएसपी से विवाद हो गया था, जिस पर तबादला गैर जनपद किया गया था। बुलंदशहर के अलावा मथुरा में तैनाती के दौरान उनके वरिष्ठ अधिकारियों से विवाद की बातें भी सामने आती रहीं। एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि अमित के मुरादाबाद के एसएसपी से विवाद होनेे की जानकारी मिली है। वह जिन स्थानों पर तैनात रहा वहां उसका अपने अधिकारियों से विवाद होता रहा है। वह जहां भी तैनात रहा वहां से उसके रिकार्ड को मंगवाया जा रहा है।
पुलिस अफसरों के अनुसार, अमित कुमार ने विधायक सरिता भदौरिया के अलावा अन्य लोगों के खिलाफ अधिकारियों को बिना सूचना दिए ही खुद ही रिपोर्ट दर्ज कराई साथ ही उसकी विवेचना अपने से वरिष्ठ अधिकारी सीओ सिटी को सौंप दी जो गलत है। मामला दर्ज होने के बाद उन्हें वरिष्ठ अधिकारी को जांच सौपने का अधिकार नहीं है। वह अपने थाने में किसी उपनिरीक्षक को सौंपते तो ठीक था। उन्होंने ख्ुाद ही रिपोर्ट दर्ज कराई साथ ही यह भी लिखवाया कि इस संबंध में अधिकारियों को सूचना दी। लेकिन उनका दिशा निर्देश न मिलने के कारण उन्हें खुद ही रिपोर्ट दर्ज करानी पड़ी।
-एफआईआर में विधायक का नाम आते ही पुलिस बैकफुट पर