फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   भाजपा प्रत्याशी के जनसंपर्क में पिटे थरेह थाने के दरोगा

भाजपा प्रत्याशी के जनसंपर्क में पिटे थरेह थाने के दरोगा

Thu, 11 Apr 2019 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी के जनसंपर्क में पिटे थरेह थाने के दरोगा
इटावा। जनसंपर्क को निकले भाजपा प्रत्याशी रामशंकर कठेरिया से पथर्रा गांव के लोगों ने दरोगा द्वारा वाहन चेकिंग में वसूली का आरोप लगाया। कठेरिया ने जवाब तलब किया तो दरोगा वीडियो बनाने लगा। इस पर ग्रामीण भड़क गए और दरोगा का मोबाइल छीनकर उससे धक्कामुक्की कर दी। दरोगा की सूचना पर एएसपी और सीओ ने ग्रामीणों से पूछताछ की। डीएम ने मामले की जांच एसडीएम और सीओ को सौंपी है।
विज्ञापन


भाजपा प्रत्याशी रामशंकर कठेरिया बुधवार को चकरनगर तहसील क्षेत्र में जनसंपर्क कर रहे थे। दोपहर करीब 12:30 बजे वे पथर्रा गांव पहुंचे थे। गांव के लोगों ने आरोप लगाया कि भरेह थाने के दरोगा गीतम सिंह पाल वाहन चेकिंग के नाम पर वसूली करते हैं। कठेरिया ने वहां मौजूद दरोगा से जनता की शिकायत पर जवाब मांगा। इस पर दरोगा मोबाइल निकालकर वीडियो बनाने लगा।
विज्ञापन


आरोप है दरोगा ने वहां मौजूद ग्रामीणों से अभद्रता भी की। आक्रोशित ग्रामीणों ने दरोगा का मोबाइल छीनकर धक्कामुक्की कर दी। दरोगा ने इसकी सूचना थाने पर दी। कुछ ही देर में चकरनगर एएसपी ग्रामीण राम बदन सिंह, सीओ चकरनगर चंद्रपाल सिंह सर्कल के चारों थानों के अलावा मुख्यालय से भारी फोर्स के साथ गांव पहुंच गए। इसके पहले ही भाजपा प्रत्याशी समर्थकों संग गांव से जा चुके थे। एएसपी ने मामले में ग्रामीणों से पूछताछ की। एएसपी ने मामले की सूचना डीएम जेबी सिंह को दी। डीएम ने मामले की जांच एसडीएम चकरनगर इंद्रजीत सिंह और सीओ चकरनगर को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी ने बताया कि ग्रामीणों के बयान लिए थे। ग्रामीणों के बयान और दरोगा के आरोप भिन्न हैं। एसडीएम की कमेटी की जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दरोगा का आरोप रामशंकर ने छीना मोबाइल
दरोगा गीतम पाल सिंह ने आरोप लगाया कि जनसभा की सूचना पर गए थे। रामशंकर कठेरिया को लोगों ने बताया कि थाने से दरोगा आए हैं, तो उन्होंने कहा कि कौन दरोगा आया है। उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या वीडियो बनाया है, तो मैंने कहा हां। दरोगा का आरोप है कि रामशंकर ने उसका मोबाइल छीनकर समर्थकों से मारने को कहा। इस पर उनके समर्थकों ने हमला बोल दिया। मैंने वहां से भागकर जान बचाई। मारपीट में मेरे चोटें आई हैं।


वर्जन
मैं गांव में जनसंपर्क कर रहा था, तभी दरोगा पहुंच गए। उन्होंने वीडियो बनाने के दौरान मुझसे और ग्रामीणों से अभद्रता की। ग्रामीणों को धक्का देकर भगाने लगे, तो ग्रामीणों ने भी उनसे धक्कामुक्की कर दी। ग्रामीणों को शांत कराकर मैं वहां से चला गया था।
- रामशंकर कठेरिया, भाजपा प्रत्याशी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed