{"_id":"5b980dde867a55013d119fc8","slug":"11536691678-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंगन,झुमकी व नगदी से भरा लेडीज पर्स सौपा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कंगन,झुमकी व नगदी से भरा लेडीज पर्स सौपा
Updated Wed, 12 Sep 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
इटावा। जीआरपी थाना पुलिस ने ट्रेन में छूटा जेवर भरा पर्स महिला के भांजे के सुपुर्द कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार मलिक ने बताया कि 29 अगस्त को रीवा एक्सप्रेस में एक महिला यात्री का पर्स छूट गया था।
ड्यूटी के दौरान स्कॉट कर्मी विमल कुमार को यह पर्स मिला, उन्होंने उसे जीआरपी थाने में जमा कराया। पर्स में सोने के कंगन, झुमकी, कैमरा, 15 हजार रुपये और अन्य सामान था। जानकारी मिली कि पर्स सतना (मप्र) निवासी ओमप्रकाश की पत्नी का था। वह सतना से गाजियाबाद जा रही थीं। सोमवार को यह पर्स ओमप्रकाश के भांजे विवेक कुमार के सुपुर्द कर दिया गया। ब्यूरो