फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   पति के साथ मायके आई महिला ने खुद को किया आग के हवाले, मौत

पति के साथ मायके आई महिला ने खुद को किया आग के हवाले, मौत

Sun, 26 Aug 2018 11:56 PM IST
Updated Sun, 26 Aug 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
पति के साथ मायके आई महिला ने खुद को किया आग के हवाले, मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


इटावा। पति के साथ मायके आई एक विवाहिता ने खुद को आग लगा ली। गंभीर हालत में उसे सैफई पीजीआई में भर्ती कराया गया। उपचार दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि देर रात पति और विवाहिता के भाइयों में किसी बात पर विवाद हो गया था। इसी बात को लेकर विवाहिता क्षुब्ध थी।

जसवंतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम नगला इंछा निवासी शंकर लाल की 24 वर्षीय पुत्री संजू का विवाह करीब 5 वर्ष पूर्व दिल्ली निवासी राजेश कुमार संग हुआ था। ग्रामीणों ने बताया कि संजू अपने पति के साथ दिल्ली से रक्षाबंधन पर भाइयों को राखी बांधने के लिए मायके आई थी।
विज्ञापन


शनिवार देर शाम राजेश कुमार तथा संजू के भाइयों में किसी बात को लेकर तकरार हो गई। इसके चलते संजू ने अपने आप को आग लगा ली जिससे घर में हड़कंप मच गया। जब तक उसे बचाया गया तब तक वह बुरी तरह चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंभीर अवस्था में उसे जिला चिकित्सालय लाया गया और हालत नाजुक होने के कारण सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी रेफर कर दिया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed