फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   हाइवे पर तमंचा लगाकर पंद्रह हजार लूटे

हाइवे पर तमंचा लगाकर पंद्रह हजार लूटे

Fri, 10 Nov 2017 10:43 PM IST
Updated Fri, 10 Nov 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
हाइवे पर तमंचा लगाकर पंद्रह हजार लूटे
इटावा (ब्यूरो)। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के हाईवे पर सुंदरपुर रेलवे ओवरब्रिज के पास बाइक से जा रहे एक व्यक्ति को दो लुटेरों ने तमंचे के बल पर लूट लिया। इसके बाद लुटेरे भाग निकले। पीड़ित व्यक्ति ने लूट की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और लुटेरों को तलाश किया लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

उदयपुरा गांव निवासी रमेश चंद्र बाइक से गुरुवार रात पक्काबाग की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह सुंदरपुर रेलवे पुल के पास पहुंचे तभी बाइक सवार लुटेरों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। रमेश के रुकने पर लुटेरों ने उनके साथ लूटपाट शुरू कर दी। रमेश ने जब विरोध किया तो लुटेरों ने उसकी कनपटी पर तमंचा लगा दिया। लुटेरे उनकी जेब में पड़े 15 हजार रुपये लूट लिए और भाग निकले। पुुलिस का कहना है कि रमेश की तहरीर पर दो लुटेरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


- हाईवे पर तमंचा लगाकर पंद्रह हजार लूटे
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed