{"_id":"59ff3d204f1c1b6d548bb01c","slug":"11509899552-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लाट पर कब्जा करने से रोका तो मारपीट कर किया घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्लाट पर कब्जा करने से रोका तो मारपीट कर किया घायल
Updated Sun, 05 Nov 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बसरेहर।
थाना क्षेत्र के अमृतपुरा गांव में दबंगों ने दलित की जमीन पर जबरन कब्जा करने का प्रयास किया। दलित ने कब्जा करने से रोका तो दबंगों ने पथराव कर उसे मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सीएचसी भेजा। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
क्षेत्र के अमृतपुरा गांव में दलित सूरज पाल के प्लॉट पर गांव के ही दबंगों ने जबरन कब्जा कर लिया था। इसकी शिकायत उसने थाने पर लगने वाले समाधान दिवस में की थी। शिकायत करने के बाद राजस्व विभाग के अधिकरियों ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की और नाप-जोख कर उसके प्लॉट को कब्जे से मुक्त कराकर उसे कब्जा दिलवा दिया था। कब्जा मिलने के बाद सूरज पाल रविवार को अपने प्लॉट की नींव भरवा रहा था। तभी दबंगों ने उस पर पथराव कर दिया। पथराव करने के बाद काम कर रहे लोग भाग गए । दबंगों ने सूरज पाल को पकड़ लिया। उसके साथ मारपीट की। मारपीट में उसको गंभीर चोटें आईं। सूरजपाल ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद एसओ बसरेहर रमाकांत दुबे फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और सूरज पाल को सीएचसी भिजवाया। पुलिस ने मारपीट करने वालों को भी तलाश किया लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। सूरजपाल की तहरीर पर पुलिस ने मान सिंह, राम मूर्ति, पवन, अजय, प्रवीन व ग्याश्री के खिलाफ मारपीट करने व दलित उत्पीड़न एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
- प्लॉट पर कब्जा करने से रोका तो दबंगों ने पीटा
- पुलिस ने छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की
फोटो नं 13- अमृतपुरा गांव में पथराव की सूचना मिलने के बाद मौके पर मौजूद पुलिस बल।