{"_id":"59c7dc7c4f1c1bae688b63f8","slug":"11506270332-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्वारी नदी के किनारे मिले किशोरियों के शव की गुत्थी अब सुलझने की उम्मीद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्वारी नदी के किनारे मिले किशोरियों के शव की गुत्थी अब सुलझने की उम्मीद
Updated Sun, 24 Sep 2017 09:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बकेवर।
सहसों थाना क्षेत्र में क्वारी नदी के पुल के नीचे मिले दोनों किशोरियों के शव की पहचान थाना क्षेत्र के बोझा गांव से लापता पल्लवी व काजोल के रूप में हुई। दोनों शवों की शिनाख्त के बाद अब पुलिस को इस गुत्थी के सुलझने की उम्मीद जगी है। दोनों युवतियों के परिजनों ने सहसों थाना पुलिस को ब्लड सैंपल से डीएनए परीक्षण कराने का अनुरोध किया है।
बीते 11 सितंबर को सहसों थानाक्षेत्र के क्वारी नदी के पुल के नीचे दो किशोरियों के शव बरामद हुए थे। दोनों युवतियों के शवों की एक बार शिनाख्त होकर मामला पचड़े में पड़ गया था। पहले कानपुर देहात के अकबरपुर से गायब तीन किशोरियों में से एक किशोरी के पिता ने एक शव की शिनाख्त की। इस पर पुलिस ने जांच का मामला अकबरपुर पुलिस को भेज दिया। बाद में तीनों किशोरियों के मध्यप्रदेश में जीवित मिल जाने से दोनों शवों की गुत्थी फिर उलझ गई। जांच फिर सहसों पुलिस के पास आ गई। सहसों पुलिस ने दोनों शवों की पहचान बकेवर थाना क्षेत्र के बोझा गांव से पिछले छह माह से लापता दो चचेरी बहनों पल्लवी व काजोल 15-15 वर्ष के रूप में कराने में सफलता हासिल कर ली है। थाना सहसों पुलिस एक बार पहचान पचड़े में पड़ जाने के बाद डीएनए परीक्षण से ही सही पहचान कराना चाह रही है। थानाध्यक्ष सहसों मनोज सिंह परमार ने बताया कि बोझा गांव निवासी दोनों लापता युवतियों के पिता प्रमोद व हीरा सिंह ने उनको ये लिखकर दिया है कि उक्त दोनों शवों को देखकर उन्होंने व मोहल्ले के लोगों ने पहचाना है। वे शव उनकी पुत्रियों के ही थे। युवतियों के पिता ने इसकी अधिकृत पहचान के लिए उनका ब्लड सैंपल लेकर डीएनए परीक्षण कराने की बात कही है। बताया कि दोनों का ब्लड सैंपल सोमवार को जिला अस्पताल में लेकर परीक्षण के लिए भेजेंगे।
- किशोरियों के शव की गुत्थी अब सुलझने की उम्मीद
- पल्लवी व काजोल के रूप में बोझा गांव के व्यक्ति ने की पहचान
- डीएनए परीक्षण कराने के लिए पुलिस से किया अनुरोध
फॉलोअप