फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   कार सवार बदमाशों ने ट्रक चालक से 63 हजार रुपये लूटे

कार सवार बदमाशों ने ट्रक चालक से 63 हजार रुपये लूटे

Wed, 15 May 2019 11:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
कार सवार बदमाशों ने ट्रक चालक से 63 हजार रुपये लूटे
इटावा। भरथना कोतवाली क्षेत्र के बकेवर-भरथना मार्ग पर कुंआरा गांव स्थित रेलवे ओवरब्रिज के पास कार सवार बदमाशों ने ट्रक चालक से असलहे की दम पर 63 हजार रुपये लूट लिए। बदमाशों ने चालक व हेल्पर के साथ मारपीट भी की। लूट का शिकार चालक व हेल्पर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


औरैया जिले के दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव पीपरीपुरा निवासी चालक माधव सिंह व हेल्पर धर्मेंद्र कुमार पुत्र रामबाबू ट्रक को लेकर बकेवर की ओर की ओर जा रहे थे। मंगलवार की रात करीब दस बजे वे बकेवर रोड पर कुंआरा गांव के पास पहुंचे। इसी दौरान कार में सवार तीन बदमाशों ने उसे ओवरटेक कर रोक लिया। इसके बाद तमंचा लगा दिया और दोनों के साथ मारपीट की। बदमाशों ने मारपीट कर उनके पास से नगदी लूट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश भाग निकले।
विज्ञापन



लूट के शिकार चालक-क्लीनर ने ट्रक मालिक के साथ कोतवाली पहुंच कर बताया कि वे इंदौर से प्याज लाद कर शाहजहांपुर जा रहे थे। भाडे़ के रूप में उन्हें 56 हजार रुपये मिले थे। शाहजहांपुर से उन्हें भरथना के लिए शक्कर का भाड़ा 12 हजार रुपये मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बकेवर मार्ग पर पीछे से आई कार ने ओवरटेक कर ट्रक रुकवा लिया और कार में सवार तीन बदमाशों ने तमंचा दिखाकर मारपीट की और उसके पास मौजूद कुल 63 हजार रुपये लूट लिए। घटना की तहरीर कोतवाली में दे दी गई है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। एसएसआई गगन गौड़ ने बताया कि छानबीन में मामला मारपीट का निकला है। ओवरटेक को लेकर मारपीट हुई थी। बाद में दोनों पक्षों में आपस में समझौता कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed