फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   रेलवे पुल के नीचे मिला पेट्रोल पंप कर्मी का शव

रेलवे पुल के नीचे मिला पेट्रोल पंप कर्मी का शव

Mon, 01 Apr 2019 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
रेलवे पुल के नीचे मिला पेट्रोल पंप कर्मी का शव
इटावा। कचौरा मार्ग पर रेलवे पुल के पास सोमवार सुबह पेट्रोल पंप कर्मी का शव मिला। वह ड्यूटी देकर बाइक से घर जा रहा था। सिर पर चोट के निशान होने से ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन


कस्बे से सटे ग्राम कैस्त में रहने वाला शैलेंद्र कुमार उर्फ शीटू (35) पुत्र सूबेदार पाल कचौरा मार्ग पर स्थित एसडी पेट्रोल पंप कर्मचारी थे। सोमवार सुबह 9 बजे ड्यूटी का समय समाप्त होने के बाद वे पेट्रोल पंप से बाइक पर सवार होकर घर के लिए निकले। सोमवार सुबह करीब 11 बजे रेलवे पुल समीप गड्डे में उनका शव मिलने की सूचना पर परिवार वाले पहुंचे। शीटू के सिर के पीछे चोट का निशान थे। बाइक सड़क किनारे पड़ी थी।
विज्ञापन


जिसे देखकर पीड़ित परिजनों ने युवक की हत्या किए जाने का आरोप लगाया हैं। उन्होंने कहा हत्यारों ने वारदात को सड़क दुर्घटना का रूप दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि शीटू का दो दिन पहले जमीन के विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक शिव शंकर पटेल ने बताया कि युवक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। सिर पर चोट के निशान हैं। फिलहाल शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो सकेगा। हालांकि अभी तक परिवारीजनों ने थाने में कोई तहरीर नहीं दी है। ग्रामीणों ने बताया कि शीटू के तीन बच्चे नीतेश, रीया और रीतू हैं। इस घटना के बाद से उसकी पत्नी विनीता का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed