फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   स्कूटी से जा रही महिला के गले से चेन लूटी

स्कूटी से जा रही महिला के गले से चेन लूटी

Sat, 16 Feb 2019 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
स्कूटी से जा रही महिला के गले से चेन लूटी
सिविल लाइन थानाक्षेत्र के अंतर्गत एसएसपी चौराहे से पक्का तालाब जाने वाले रोड पर स्कूटी से जा रही एक महिला से दो लुटेरों ने दिनदहाड़े चेन लूट ली। इसके बाद लुटेरे भाग निकले।
विज्ञापन


महिला के शोर मचाने पर लोगों ने एक लुटेरे को दबोच लिया। उसकी पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मोहल्लारणवीर नगर निवासी रेखा यादव अपनी स्कूटी से काली वाहन मंदिर गई थी।
विज्ञापन



इसके बाद वहां से लरैट रही थी। जब वह पक्का तालाब चौराहे के आगे एसएसपी चौराहे के पास वह फोन पर बातें करने लगी। तभी आटो से उतरे दो लुटेरों ने झपट्टा मारकर उसके गले से चेन लूट ली और भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन



शोर मचाने पर लोगों ने लुटेरों का पीछा करना शुरू कर दिया। बलराम सिंह चौराहे के पास लोगों ने एक लुटेरे को पकड़ लिया। सूचना मिलने के बाद कोतवाली व सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लुटेरे को अपने कब्जे में लिया।

रेखा ने बताया कि चेन की कीमत 60 हजार है। प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइन जे के शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

स्कूटी से जा रही महिला से चेन लूटी
एक लुटेरे को लोगों ने दौड़ाकर दबोचा, पुलिस को सौंपा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed